Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने आज वार्ड – 28, नहरपार में की कई स्थानों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने आज नहरपार इलाके में कई स्थानों पर अवैध रूप से बनाई जा रही निर्माणधीन दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम अधिकारियों ने इस तोड़फोड़ की कार्रवाई को दो अर्थमूभर मशीनों की सहायता से अंजाम दिया गया और बिना पुलिस फाॅर्स की सहायता से ये कार्रवाई की गई हैं। ये सभी तोड़फोड़ वार्ड नंबर -28 में की गई हैं।

निगम एसडीओ महेंद्र रावत ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज दो अर्थमूवर मशीनों की सहायता से नहरपार वार्ड नंबर-28 के अंतर्गत आने वाली वजीरपुर, खेड़ी , तिगांव रोड पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आज की तोड़फोड़ में निर्माणधीन दुकानें, बेसमेंट, मकानों और दुकान के आगे बने रेम्प को तोडा गया हैं। उनका कहना हैं कि उनके नेतृत्व में बिल्डिंग इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह तोड़फोड़ की देख रेख कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद जिले की रजिस्ट्रेशन अथोरिटी, नई सीरिज एचआर87जी को वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए खुली बोली,जनता के लिए खोला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: खोरी क्षेत्र से एक- एक करके सामान ले जाने के लिए लोगों को आखरी मौका: डॉ गरिमा मित्तल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : श्री सनातन महावीर दल स्कूल में दीपावली पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x