Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: कैशियर को अपने ही कंपनी के ड्राइवर से छीने गए 45 लाख रूपए के साथ सेक्टर-58 की पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कंपनी मालिक ने अपनी बेटी को 50 लाख रूपए नगद  और जेवरात अपने ड्राईवर को गाड़ी से भेजा, पर कुछ ही दूरी पर कंपनी के दूसरे स्टाफ ने कार रुकवा कर, उसकी पिटाई शुरू कर दी और गाडी लेकर फरार हो गया,और दिल्ली में गाड़ी में आग लगा दी, और उसमें रखे 50 लाख रूपए कैश और जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गया। अब इस आरोपित को सेक्टर -58 थाना पुलिस ने अरेस्ट कर उसके कब्जे से छीनी हुई 45 लाख रूपए बरामद किया हैं। पुलिस ने आज आरोपित को अदालत में सम्मुख पेश कर दो दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया हैं। अरेस्ट आरोपित का नाम मुनीत, निवासी गांव खटैला, जिला पलवल का वाला हैं। 
 
पुलिस प्रवक्ता  ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपित मुनीत पलवल के गांव खटैला का रहने वाला है। आरोपित स्टील मार्का प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में पिछले 3-4 साल से कैशियर का काम करता है। उनका कहना हैं कि कम्पनी मालिक ने अपनी बेटी को किसी काम की जरूरत के लिए 50 लाख रूपए का अरेंजमेंट करके और कुछ जेवरात को ड्राईवर विष्णु के द्वारा दिल्ली अपनी बेटी के पास भेजा था। मालिक ने आरोपित को 2-3 दिन पहले अपनी बेटी को पैसे देकर आने के बारे में बता रखा था। आरोपित ने विष्णु को पैसे ले जाते हुए देख लिया। 

आरोपित ने पैसे को देखते हुए सेक्टर-25 में ड्राईवर से वैगनार गाडी की चाबी मार-पीट कर व जान से मारने की धमकी देते हुए छीन ली थी। आरोपित ने योजना के तहत गाड़ी को दिल्ली के विजय घाट के पास आग लगा दी और कंपनी मालिक को एक राहगीर के फोन से फोन करा कर गाडी जलने  के बारे में बताया और घटना के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया। आरोपित ने अपने घर गाड़ी जलने की सूचना दी। आरोपित के पिता और बडे भाई के साथ 3-4 लोग कंपनी में आए। आरोपित  मुनीत के गुम होने के बारे में बताया और हंगामा करने लगे की अगर लडके को कुछ हो गया तो कम्पनी मालिक को देख लेगे। कंपनी के एचआर स्टाफ ने आरोपित के घर वालों को समझाया। कम्पनी की तरफ से घटना स्थल पर एचआर स्टाफ के कर्मचारी को भेजा उसने मौके पर जाकर बताया कि गाडी पूरी तरह जल गई है। कंपनी के ड्राईवर विष्णु ने बताया कि मुनीत ने उससे गाडी वैगनार सेक्टर-25 में ही मार-पीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए चाबी छिन ली थी। जिस पर कम्पनी मालिक को पूरी वारदात से पता चला की स्नैचिंग की घटना योजना बनाकर की गई है। जिस पर कम्पनी मालिक ने वारदात के संबंध में थाना में सूचना देकर आरोपित  के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। जिस पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने आरोपित को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-58 के एरिया से अरेस्ट  किया है। आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने ड्राईवर से गाड़ी को करीब 11 छीन लिया था। गाड़ी को दिल्ली ले जाकर विजयघट पर आग लगा दी। आरोपित ने यह वारदात को पैसे के लालच में आकर अंजाम दिया था। आरोपित  से 45 लाख रुपए नगद बरामद कर लिए गए है। आरोपित  से पूछताछ जारी है। आरोपित  को आज अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ , व बाकी बचे हुए रकम  बरामद किए जायेगे।

Related posts

फरीदाबाद: 10 साल से अधिक समय पहले जारी किए गए आधार डेटाबेस नवीन तम दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं : भावना गर्ग

Ajit Sinha

एस्कोर्ट सर्विस उपलब्ध कराने के नाम पर लूटपाट करने वाले गिरोह की एक लड़की सहित कुल 3 अरेस्ट ।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: ब्लैकमेलर होमगार्ड का एक जवान ढाई लाख रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x