Athrav – Online News Portal
Uncategorized

पलवल: केएमपी टोल पर दो टोल कर्मियों को गाड़ी से टक्कर मारकर मौत के घाट उतारने वाले पर अब हत्या का केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: केएमपी टोल पर लापरवाही से गाड़ी चलाकर दो टोल कर्मियों को मौत के घाट उतारने के मामले में अब हत्या मुकदमा दर्ज किया हैं। एसएसपी राजेश दुग्गल ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल आरोपितों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। ये वारदात गत 10 अप्रैल को अंजाम दिया गया था।  

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सदर पलवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गत 10 अप्रैल- 2022 की सुबह  केएमपी जोधपुर, पलवल टोल प्लाजा पर कार्यरत दो टोल कर्मी को गाड़ी चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर टक्कर मार दी थी जिसमें आई गंभीर चोटों के कारण टोल कर्मी राधेश्याम एवं अमन कुमार की मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में सहायक टोल प्रबंधक विनोद कुमार की शिकायत पर थाना सदर पलवल में सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।  

आज  पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के द्वारा सीन ऑफ क्राइम का दौरा किया तथा स्थिति का जायजा लिया।  पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रबंधक सदर पलवल  राधेश्याम को मुकदमे में हत्या की धारा जोड़े जाने के निर्देश दिए। मौका पर पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल द्वारा मृतकों के वरसान को सांत्वना दी गई तथा विश्वास दिलाया कि आरोपितों  की पहचान हो चुकी है, और जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे जिसके लिए संबंधित पर्यवेक्षण अधिकारी सतेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, पलवल, थाना सदर पलवल प्रबंधक राधेश्याम को अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने संबंधित प्रभावी दिशा- निर्देश दिए गए हैं।  

Related posts

कनॉट प्लेस के सर्किल को वाहन मुक्त बनाने की योजना से व्यापारी नाराज

Ajit Sinha

भाजपा पंचकूला ने घोषित किए पंचकूला जिले के मंडल प्रभारियों के नाम

Ajit Sinha

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स में 425 अंक की उछाल, निफ्टी 8,800 के पार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x