Athrav – Online News Portal
Uncategorized

चंडीगढ़: भ्रष्टाचार मामले में मेडिकल ऑफिसर डाॅ. राजीव कुमार दोषी करार, 4 चार की सजा, एक लाख रूपए जुर्माना

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: फतेहाबाद के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनवाई के दौरान चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजीव कुमार को दोषी करार देते हुए एक लाख रुपये के जुर्माने के साथ चार साल कैद की सजा सुनाई है।

हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फतेहाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भुना में तैनात डॉ. राजीव कुमार को ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार के एक मामले में काबू किया था। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

कोर्ट ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत आरोपी को दोषी मानते हुए 50000 रुपये के जुर्माने के साथ 3 साल कारावास और धारा 13 के तहत 4 साल की कैद के साथ 50000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

Related posts

UP चुनाव : ओवैसी का मोदी-अखिलेश पर हमला

Ajit Sinha

‘केन्द्रीय उपक्रमों में नौकरी बदलने वाले कर्मचारियों का सेवानिवृति लाभ बना रहेगा’

Ajit Sinha

With 90 per cent clean up work complete here’s a timeline of events

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x