Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में मूर्ति स्थापना के पावन अवसर पर पहुंचे हरियाणा के पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-86 में ओमेक्स हाइट्स के पास साईं विहार मे 500 गज् जगह पर शीतला माता मंदिर समिति द्वारा नव निर्मित मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। जहाँ कुछ समय बाद एक भव्य मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा और यहाँ मंदिर के बनने से ग्रेटर फरीदाबाद के साईं विहार के लोगो की एक बहुत बड़ी मन्नत पूर्ण हो जाएगी हैं जिसकी लोग काफी समय से मांग कर रहे थे।

इस मौके पर शीतला माता मंदिर में आज रामनवमी के दिन माता शीतला की मूर्ति स्थापना के अवसर पर पहुँचे पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का ग्रेटर फरीदाबाद में साईं विहार के लोगों ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। पूर्व मंत्री ने मंदिर में माथा टेक आशीर्वाद लिया और कहा कि साई विहार के लोगों के साथ- साथ आस- पास की सोसायटी के लोगों को भी मंदिर बनने से लाभ होगा और यहाँ सभी लोग मंदिर में पूजा अर्चना कर पाएंगे।

पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने साईं विहार के निवासियों को मंदिर बनाए जाने के शुभ अवसर पर रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता शीतला अपने भक्तों पर हमेशा ही कृपा बनाए रखती है और  वो प्रार्थना करते है की सभी क्षेत्र और प्रदेशवासियों पर भी अपनी कृपा बनाए रखे । इस मौके पर  मंदिर संस्था के प्रधान प्रवीण भाटी, वेद प्रकाश, जय भगवान भारद्वाज, केपी ठाकुर, राजेंद्र सिंह, मिट्ठू सिंह, अमित सिंह, टीकाराम, विजयपाल सब इंस्पेक्टर, अशोक अरोड़ा सेक्टर- 17 सहित  सैकड़ो अन्य  लोग मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद: समर ग्रैंड मैरिज हॉल में आज अचानक लगी भयंकर आग-देखें लाइव वीडियो

Ajit Sinha

पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हर साल की तरह इस बार भी अपने घर पर की गणपति स्थापना।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एयरफोर्स स्टेशन के 100 मीटर के दायरे में आने वाले मकानों की मरम्मत के लिए निगम को करें आवेदन: विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x