Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

घरेलू विवाद: पत्नी को घर लाने से मना तो इंजिनियर कलयुगी बेटे ने अपनी मां की चाकू मारकर कर दी हत्या -अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: इंजीनियर कलयुगी बेटे ने अपनी 66 वर्षीय मां की चाकू मारकर हत्या कर दी, उसने ऐसा इसलिए किया कि वह अपनी पत्नी और बेटे को अपने घर वापस लाना चाहता था और इस के लिए उसकी मां मना कर रही थी। इसलिए उसने अपनी मा की हत्या कर दी, घरेलू विवाद के कारण उसकी पत्नी व अपने बेटे को लेकर काफी समय से अलग रह रही थी। पुलिस ने आरोपित इंजीनियर को अरेस्ट कर ,वारदात में इस्तेमाल की गई चाकू उसके कब्जे से  बरामद कर लिया।  

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गत 7 अप्रैल 2022 को रात श्याम वाटिका शिवपुरी के पास 66 वर्षीय महिला पर उसके बेटे ने ही चाकू से हमला कर दिया था। जिसे सिविल अस्पताल इलाज के भेजा गया जहां पर उसकी मौत हो गई थी। मृतका वीणा कुमारी के पति  पत्नी रणवीर कुमार भंडारी के बयान पर मुकदमा दर्ज  किया गया। उसने बतलाया कि उनका  लड़का मनीष भंडारी B.Tech पास है तथा पहले एक प्राइवेट कम्पनी में काम करता था। मनीष का अपनी पत्नी से घरेलू विवाद था तथा अब वह उससे अलग रह रहा था। घटना स्थल को सुरक्षित रखते हुए पुलिस की सीन ऑफ क्राइम, फिंगर प्रिंट व एफएसए  टीमों को बुलवाकर निरीक्षण कराया गया। उनका कहना हैं कि न्यू कॉलोनी थाना प्रबंधक राजेश कुमार ने अपनी टीम के साथ सूचना इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले शख्स  मनीष को अरेस्ट  कर लिया  तथा वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

आरोपित से पुलिस पूछताछ मे ज्ञात हुआ कि घरेलू झगड़ो के कारण उसकी पत्नी व उसका बेटा कई वर्षो से इससे अलग रहते है। यह भी कोई काम नहीं करता और फ्री रहता है। वह  अपनी पत्नी और अपने बेटे को अपने पास वापस लाना चाहता था तो उसकी माँ उसको मना करती थी। उसने गुस्से में आकर चाकू से अपनी माँ कि गर्दन पर चोटे मारने की वारदात को अंजाम दिया था। आगामी कार्रवाई  के लिए आरोपित  को अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा।  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने जनवरी में नौ रिश्वतखोर किए अरेस्ट, कई केसों पर जांच जारी

Ajit Sinha

मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों से लूटपाट करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से लुटेरा घायल। 

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनी जनसमस्याएं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x