Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 71000 की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने फतेहाबाद जिले में एक पटवारी को 71000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफतार किया है।विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि फतेहाबाद जिले के गांव लंबा के शिकायतकर्ता जगजीत सिंह ने पटवारी किरपाल सिंह के खिलाफ विजिलेंस मंे शिकायत देते हुए आरोप लगाया था कि पटवारी उसकी जमीन तक़सीम करने की एवज में 1.42 लाख रुपये की मांग कर रहा था। जिसमें से 71000 रुपये पहले देने थे।

शिकायतकर्ता ने जब इस संबंध मे विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया तो ब्यूरो की टीम ने रेड करते हुए आरोपी पटवारी को 71000 रुपये नकद स्वीकार करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।   

Related posts

हरियाणा के खिलाडियों के लिए ग्रुप C में 3% कोटा सभी विभागों में बहाल हो – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

होटल स्वीट पैलेस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल प्रबंधक, 7 लड़कियों सहित कुल 14 लोग अरेस्ट, होटल सील

Ajit Sinha

31 मार्च, 2025 तक हरियाणा में नए आपराधिक कानूनों का शत-प्रतिशत कार्यान्वयन सुनिश्चित हो- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x