Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रथम नवरात्रि पर महारानी वैष्णो देवी मंदिर में हुई मां शैलपुत्री की भव्य पूजा अर्चना, भक्तों ने की अरदास

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : नवरात्रों के प्रथम दिन महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मां शैलपुत्री की भव्य पूजा अर्चना आरंभ की गई. इस मौके पर प्रातः से ही भक्तों का तांता लगना आरंभ हो गया. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने सभी भक्तों को नवरात्रों की शुभकामनाएं दी. भाटिया ने मां शैलपुत्री की भव्य पूजा-अर्चना का शुभारंभ करवाया. इस अवसर पर मंदिर में आयकर आयुक्त राकेश गोयल, इनकम टैक्स ऑफिसर प्रवीण शर्मा , उद्योगपति आरके बत्रा, रमेश सहगल, प्रदीप झाम , उद्योगपति आरके जैन, नीरज अरोड़ा, रमेश कुमार,गुलशन भाटिया, सुरेंद्र गेरा, फकीरचंद कथूरिया, उद्योगपति आनंद मल्होत्रा, राहुल मक्कड़ एवं नेतराम गांधी ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई.   

इस अवसर पर भक्तों को मां शैलपुत्री के संदर्भ में बताते हुए जगदीश भाटिया ने कहा कि मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैली को सौभाग्य और शांति की देवी माना जाता है। उनकी पूजा अर्चना करने से व्यक्ति को सुख की प्राप्ति होती है। मां शैलपुत्री की कृपा से व्यक्ति को कीर्ति, यश और धन की प्राप्ति होती है। मां शैलपुत्री को सफेद वस्तुएं अधिक प्रिय हैं। इसलिए मां की पूजा सफेद फूलों से की जाती है और उन्हें सफेद रंग के वस्त्र ही अर्पित किए जाते हैं। मां शैलपुत्री को सफेद रंग की दूध से बनी हुई मिठाइयों का भोग लगाया जाता है। श्रद्धालु  सफेद बर्फी या दूध से बनी किसी भी चीज का भोग लगा सकते हैं। इस पवित्र अवसर पर मंदिर में भक्तों को विशेष रूप से प्रसाद का वितरण किया गया.

Related posts

पद्म विभूषण डॉ. करण सिंह ने मानव रचना सेंटर फॉर पीस एंड सस्टेनेबिलिटी के एडवाइजरी बोर्ड की चौथी बैठक की अध्यक्षता की

Ajit Sinha

हे भगवान फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रुकने नाम बिल्कुल नहीं ले रहा हैं, अब मरीजों की 208 तक पहुंची

Ajit Sinha

एसीपी मुरथल निधि नैन की अध्यक्षता में महिला विरुद्ध अपराधों के मामलों में प्रशिक्षण एवं संवेदनशीलता कार्यशाला का आयोजन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x