Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में अपने कार्यालय पर किया नए साल के कैलेंडर का विमोचन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने आज अपने सेक्टर-16 में स्थित भाजपा कार्यालय पर सभी कार्यकर्ता बंधुओं संग मिलकर हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में नए  साल के कैलेंडर का विमोचन किया और  सभी देश और प्रदेश वासियों को हिंदू नव वर्ष और नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर हिंदू नव वर्ष के पहले दिन की खुशी जाहिर की । पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि संबंध- 2079 की शुरुआत हो गई है और  इस अवसर पर उन्होंने एक कैलेंडर का विमोचन किया है जिसे हर घर तक पहुँचाने का काम किया जाएगा  ।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि  इससे पहले भी हर साल कैलेंडर छपते थे लेकिन कोविड-19 के रहते कैलेंडर 2 साल से नहीं छप पाया था । इस कैलेंडर में हिंदू तिथियां के अलावा अमावस, चैत, पूर्णिमा, कार्तिक सारे दिनचर्या इसी में है। 
 
गोयल ने कहा कि वह माँ दुर्गा से यही प्रार्थना करते है की कोरोना जैसी महामारी जो अब लगभग सभी देशो से जा चुकी है वह पुनः लौटकर न आए और  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश दिन दोगुनी- रात चौगुनी तरक्की करे और भारत का हर नागरिक खुशहाल बने । इस मौके पर पंडित मुकेश शास्त्री चेयरमैन, विजय शर्मा,  सुरजीत अधाना, प्रवीण चौधरी अध्यक्ष, मनीष राघव, प्रकाश वीर नागर, आर एस मवई, वी के शास्त्री, बाबू खान, हर्षमनी गोयल, कुलदीप सिंघल, वासुदेव अरोड़ा, वाई पी भल्ला, सीमा भारद्वाज, अनिल जेलदार, रेनू मलिक, अजय नरवत, महेश कुमार व अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता थे।

Related posts

फरीदाबाद:अधिवक्ता विकास वर्मा ने भारतीय विधि आयोग के चेयरपर्सन न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी से मुलाकात की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : खिलौनों बनाने वाले गोगाम में भयंकर आग, लाखों के खिलोनें जल हुआ ख़ाक।

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड को जिन लोगों ने साफ़ – सुथड़ा और हरा भरा बनाने की दिशा में काम किया, एक इंसान ने साजिश के तहत उनपर केस दर्ज करा दिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x