Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: “द कश्मीर फाइल फिल्म” की टिकट दिखाने पर फ्री में नारियल पानी पाओ, नारियल वाले को जान से मारने धमकी, केस दर्ज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बल्लभगढ़ एरिया में नारियल पानी बेचने वाले को “द कश्मीर फाइल फिल्म” की टिकट दिखाने पर फ्री में नारियल पानी पिलाने पर, अज्ञात द्वारा फोन पर धमकी देने के मामले में आरोपित के खिलाफ थाना शहर बल्लभगढ़ में  मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है ।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़ित शख्स ने बताया कि बल्लभगढ़ सेक्टर- 2 की मार्केट में उसकी नारियल पानी की दुकान है जिसमें कुछ दिन पहले उसने एक बैनर लगाया जिसपर लिखा था कि ‘द कश्मीर फाइल्स फिल्म की टिकट दिखाओ और फ्री नारियल पानी पाओ , इसका यह मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके पश्चात विभिन्न जगह से फोन आए और लोगों ने उसकी सराहना की।

लेकिन गत 28 मार्च को उसे एक नंबर से फोन आया जिसमें आरोपित ने उसे यह बैनर हटाने की धमकी दी और कहा कि यदि उसने बैनर नहीं हटाया तो उसे इसके बुरे परिणाम भुगतने होंगे। थाना प्रबंधक सिटी बल्लभगढ़ सत्यवान के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर थाने में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा पीड़ित को फोन कॉल के आधार पर आरोपितों  की तलाश की जा रही है। थाना पुलिस द्वारा इस मामले मे क्राइम ब्रांच की सहायता ली गई है। आरोपितों की तलाश जारी है, जल्द अरेस्ट किया जाएगा।

Related posts

पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य ने 10 पुलिसकर्मियों को चुना “हीरो ऑफ द वीक” प्रशंसा पत्र और इनाम देकर किया प्रोत्साहित।

Ajit Sinha

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का एक क्लर्क अजय 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए चढ़ा स्टेट विजिलेंस एवं एसीबी टीम के हत्थे।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस:संगठित अपराध की संस्कृति को बढ़ावा देने वाले 67 गीत अब तक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटाए गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x