Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: दोस्त को शराब पिलाकर एक लाख रूपए नगद और सोने की चेन छीन ने के आरोपित दो दोस्तों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: दो दोस्तों ने मिलकर अपने तीसरे दोस्त को शराब पिलाकर एक लाख रूपए नगद और एक सोने की चेन छीनने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। थाना छांयसा पुलिस ने आज आरोपित दोनों दोस्तों को अरेस्ट किया हैं। ये सनसनीखेज वारदात फरीदाबाद के गांव जंवा की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर अगले तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया हैं। इस अवधि के दौरान दोनों आरोपितों से छीने गए एक लाख रूपए की नगदी व सोने की चेन बरामद किया जाएगा। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कहानी जमा गांव के रहने वाले तीन दोस्तों की है और वाक्या गत 5 मार्च शाम करीब 7-8 बजे का है। शिकायतकर्ता वेद व आरोपी पवन और राजू मूल रूप से बल्लभगढ़ के गांव जवा के रहने वाले हैं। दोनों आरोपित पवन व राजू ने  गत 5 मार्च की शाम को लगभग  7-8 बजे शराब पीकर शिकायतकर्ता वेद की सोने की चैन और एक लाख  छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपितों के खिलाफ थाना छांयसा में गत 9 मार्च को सूचना प्राप्त हुई। जिस पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर की गई। थाना पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर गांव जवा से अरेस्ट कर लिया है।

आरोपितों को अदालत में पेश कर मामले की पूर्ण जानकारी के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस अवधि के दौरान आरोपितों से छीने गए ₹100000 रूपए और सोने की चेन बरामद की जाएगी । अभी  आरोपितों  से पूछताछ जारी है।

Related posts

फरीदाबाद :केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने इडोंर स्टेडियम का किया शिलान्यास, खिलाडी खेल की प्रैक्टिस करके मैडल जीत सकेंगें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एमसीएफ के एसडीओ और जेई के खिलाफ 2 लाख50 हजार रुपए एठने पर मुकदमा दर्ज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सैकड़ों वर्षो का सपना हो रहा साकार,राम मंदिर का निर्माण 22 जनवरी को होगा पुरा, देश मनाएगा दिवाली – विपुल गोयल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x