Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद : नाले में मिला 4 से 5 महीने का भ्रूण मिलनें से सनसनी, स्वास्थ्य विभाग के कार्य प्रणाली पर उठे सवाल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : एनएचपीसी चौक स्थित नाले में एक 4 – 5 महीने का भ्रूण मिलने पर इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. लोगो ने इसकी सूचना 100  नंबर पर पुलिस को दी जिस पर  इलाके की पुलिस ने पहुंचकर भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर उसे शव गृह में रखवा दिया है. मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है की आखिरकार किसने इस भ्रूण को यहाँ नाले में फेंका है. हालांकि पीएनडीटी एक्ट के तहत समय समय पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सूचना मिलने पर अल्ट्रासाउंड केन्द्रो और नर्सिंग होमो पर छापेमारी की जाती रही है लेकिन इसके बावजूद इस मुहीम पर इस तरह की घटनाएं सवालिया निशान लगा रही है.
                                          सरकारी हस्पताल के प्रांगण में ऑटो में रखे डिब्बे में यह वही भ्रूण है जिसे पुलिस ने फरीदाबाद के एनएचपीसी चौक स्थित नाले से बरामद किया है. भ्रूण को सरकारी हस्पताल के शवगृह में रखवाने आए  पुलिस कर्मी ने बताया की किसी ने 100  नंबर पर फोन करके सूचना दी थी की एनएचपीसी चौक स्थित नाले में चार – पांच महीने का भ्रूण पड़ा हुआ है जिसे किसी ने यहाँ फेंक दिया है. इस पर वह मौके पर पहुंचे और भ्रूण को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया जा रहा है. पुलिस कर्मी के अनुसार पुलिस ने इस सन्दर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  वहीँ इस भ्रूण को ऑटो में लेकर आने वाले ऑटो ड्राइवर ने बताया कि  वह सवारियां लेकर जा रहा था तो पुलिस ने उसे रोक लिया और भ्रूण को ऑटो में रखकर हस्पताल ले जाने को कहा. पीएनडीटी एक्ट के तहत समय समय पर स्वास्थ्य विभाग की और से सूचना मिलने पर अल्ट्रासाउंड केन्द्रो और नर्सिंग होमों  पर छापेमारी की जाती रही है लेकिन इसके बावजूद इस मुहीम पर इस तरह की घटनाएं सवालिया निशान लगा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: 50 लाख से बनेंगी गांव भुआपुर की सडक़ गलियां – राजेश नागर

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते, अगर आप मास्क पहनेंगे, तो लॉकडाउन नहीं लगेगा- अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद:जिला लोक संपर्क एवं परिवार समिति की बैठक में 6 शिकायतों को किया फाइल, वहीं 5 शिकायतें रखी है पेंडिंग

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x