Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रगति रैली की तैयारी पूरी, विधायक राजेश नागर ने देखे इंतजाम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव अनाज मंडी में कल रविवार को होने वाली हरियाणा प्रगति रैली की सभी तैयारी हो गई हैं। आज शनिवार को विधायक राजेश नागर ने प्रशासनिक अधिकारियों संग मेले की सभी तैयारियों का जायजा लिया। पार्किंग से लेकर रैली में आने वाले लोगों के बैठने के इंतजाम की समीक्षा की। इस दौरान विधायक राजेश नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रगति रैली को लेकर आमजन में उत्साह देखा जा रहा है। यहां होने वाली घोषणाओं को लेकर उत्सुकता है।

तिगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए यह रैली बेहद खास साबित होगी। उन्हें पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री बहुत सौगात देकर जाएंगे। ये सौगातें पूरे फरीदाबाद को नई दिशा और विकास की ओर ले जाएंगी। इसलिए रैली में अधिक से अधिक लोग पहुंचकर इस विकास की राह के गवाह बनें। उन्होंने कहा कि कोरोना काल की वजह से एक साल विकास कार्य कुछ प्रभावित रहे, लेकिन अब तेज गति से काम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्पष्ट संदेश है कि विकास कार्यों के लिए  सरकार के पास धन की कमी नहीं है। उन्होंने जनहित में सभी विकास कार्यों को मंजूरी दी है और आगे भी दिल खोलकर पैसा देंगे।

विधायक ने अधिकारियों को कहा कि यहां आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। लोग रैली स्थल तक आराम से पहुंच सकें और यहां बैठने के पूरे इंतजाम कर दिए गए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रूट से लेकर रैली स्थल पर पूरे सुरक्षा इंतजाम होने चाहिए। विशेष रूप से पार्किंग के इंतजाम बेहतर होने चाहिए। विधायक ने बताया कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव से लेकर सेक्टर व कॉलोनियों का दौरा कर लोगों को आंमंत्रण दिया जा चुका है। लोग प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री की सौगातें खुद सुनने आएं।

Related posts

नए उपायुक्त विक्रम ने संभाला फरीदाबाद जिला का कार्यभार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: वार्ड-20 ग्रीनफील्ड कॉलोनी स्थित पूर्व पार्षद कैलाश बैसला के कार्यालय पर वार्ड मीटिंग का आयोजन।

Ajit Sinha

एचएसवीपी, फरीदाबाद द्वारा बिना विकास कार्य पूरे किए प्लॉट की ई-नीलामी पर हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन सख्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x