Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ऑनलाइन सेक्स रैकेट का धंधा चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, दो लड़कियों को किया रेस्क्यू।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का धंधा चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश कर एक आरोपी को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और थाना सेक्टर- 24 पुलिस ने गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो युवतियों को भी छुड़ाया है। आरोपी ग्राहकों को ऑनलाइन डिमांड युवतियां मुहैया कराता था. जहां भी ग्राहक युवतियों को बुलाता था, वहां पर युवती को छोड़ने जाता था. पुलिस ने आरोपी  के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन व 3310 रुपये नकद और एक बाइक बरामद किया है।
 
पुलिस कि गिरफ्त में खडे राजेश, निवासी को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) थाना 24 की टीम ने ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से सेक्टर-23 के एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का धंधा चलाने के आरोप गिरफ्तार किया है। डीसीपी (महिला एवं बाल सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि मुखबिर से इनपुट मिला था कि सेक्टर-23 के एक गेस्ट हाउस में ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है एसीपी नोएडा के नेतृत्व में एएचटीयू पुलिस और थाना 24 की पुलिस टीम ने रेड कर आरोपी को गिरफ्तार किया. मौके से दो युवतियां को रेस्क्यू किया गया है जिनपर दबाव बनाकर आरोपी द्वारा अनैतिक कार्य करवाया जाता था। युक्त दोनों युवतियों को सखी वन स्टॉप सेंटर भिजवाया जा रहा है।

डीसीपी (महिला एवं बाल सुरक्षा) ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों  ने बताया कि इंटरनेट मीडिया से प्राप्त नंबरों के आधार लोगों से संपर्क करते हैं। वाट्सएप पर ही युवतियों के फोटो संबंधित लोगों को भेजे जाते हैं। फिर सारी बात होने पर आरोपित अपनी युवती को संबंधित व्यक्ति के घर या होटल के कमरों तक पहुंचाते हैं। डील होने पर आरोपी आरोपी ने बताया कि वह किसी ग्राहक से पांच हजार तो किसी ने छह हजार रुपये लेता था।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने झूठी शिकायत देने वाले के खिलाफ किए 40 मुकदमे दर्ज।

Ajit Sinha

पलवल के दो थाना क्षेत्रों में दो पीड़ितों से 1 करोड़ 50 लाख रूपए की मांगी रंगदारी, क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपितों को धर दबोचा।

Ajit Sinha

सिल्वर जुबली मेगा हेल्थ मेले में की गई 1220 लोगों की जांच, 20 से ज्यादा कंपनियों ने किया दवाओं का वितरण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x