Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन में हरियाली तीज पर किया प्रदर्शनी का आयोजन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद :  नेहरू ग्राउंड के समीप सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन में हरियाली तीज का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। पॉलिटेक्निक में हरियाली तीज  के अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के चैयरमेन एस. एन. दुग्गल व प्रधानाचार्य श्रीमती कमलेश शाह ने प्रदर्शनी का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर एस. एन. दुग्गल ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि आज के आधुनिक दौर में छात्राओं द्वारा हाथों से बनाई गई वस्तुएँ  काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि पॉलिटेक्निक में छात्राओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए अनेकों प्रकार के कोर्स चलाए हुए है ताकि कोर्स पूरा होने पर छात्राएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। इस मौके पर छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर हरियाली तीज व सावन के गीतों पर खूब नृत्य किया, इस अवसर पर छात्राओं ने हाथो पर मेहंदी लगाई। तीज के अवसर पर छात्राओ द्वारा  बनाई गई पेंटिंग, फैशन डिजाईनिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट,ड्रेस डिजाईनिंग,कंप्यूटर की प्रदर्शनी लगाई।
इस अवसर पर संस्थान की  प्रधानाचार्य  श्रीमती कमलेश  शाह  ने कहा कि हरियाली तीज इसे इसलिए कहा जाता है क्योकि  परपंरा के अनुसार तीज सभी पर्वो के शुरूआत की प्रतीक मानी जाती है। उन्होनें कहा कि हरियाली तीज खुशियों और उमंग का त्यौहार है। इस दिन  महिलाएं  हाथों  पर  मेहँदी  लगाकर सावन के  गीत  गाकर  झूला झूलती है।  प्रधानाचार्य  ने कहा कि भारत त्यौहारों का देश है और यहां हर मौसम अपने साथ कई त्यौहार भी लेकर आते है। सावन का महीना भी कई त्यौहार साथ लेकर आता है जिसमें हरियाली तीज खास है। इस अवसर पर छात्राओ ने खाने पीने के विभिन्न स्टाल भी लगाए व खाने का लुफ्त उठाया।

Related posts

पुलिसकर्मियों की क्षमता निर्माण तथा उनकी दक्षता बढ़ाने को लेकर पुलिस महा निदेशक शत्रुजीत कपूर ने ली उच्च अधिकारियों की बैठक

Ajit Sinha

सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में 15 लाख से अधिक मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 69 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Ajit Sinha

लोहड़ी पर्व पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा हल्का के नागरिकों को दी 10 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x