Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के सभी सदस्य, आओ होली उत्सव मस्तियों के संग मनाएं, एक साथ रेन डांस में झूमते हुए मनाए- वीरेंद्र भड़ाना

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कालोनी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली उत्सव बड़े ही धूमधाम से मानने की लगभग पूरी तैयारी कर ली गई हैं। आयोजित इस होली उत्सव में लगभग पांच हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद हैं। इस होली उत्सव में हजारों लोग एक साथ रेन डांस करते हुए नजर आएंगे,जोकि अपने आप में एक आकर्षण का केंद्र होगा। बीते दिनों के दर्द को भूलना हो तो इस रेन डांस में अवश्य भाग लें, क्यूंकि कोरोना काल का संकट हटने के बाद मस्तियों का सबसे बड़ा त्यौहार होली हैं, ग्रीन फील्ड कॉलोनी के निवासियों के लिए यह बहुत ही सुनहरा मौका हैं। जिसे किसी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहिए। हम सभी लोगों को इस दुनिया में जीना हैं,तो इस सुनहरे अवसर को नहीं खोना चाहिए। ये जानकारी ग्रीन फील्ड आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने दी हैं।

प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने बातचीत करते हुए कहा कि इस बार होली त्यौहार पर होने वाले रेन डांस का कार्यक्रम ग्रीन फील्ड के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले ये कार्यक्रम ग्रीन फील्ड के जेएमडी ग्राऊंड में आयोजित किया जाता था। उनका कहना हैं कि होली पर होने वाले रेन डांस का कार्यक्रम कोरोना काल खत्म होने के बाद होली का ये कार्यक्रम सबसे बड़ा कार्यक्रम हैं, जिसमें ग्रीन फील्ड के लगभग पांच हजार से अधिक लोग शामिल होंगें। उनका कहना हैं कि इस रेन डांस के लिए एक लाख लीटर रंगीन पानी की व्यवस्था की गई हैं, जो पांच बड़े -बड़े टेंकरों में भरे होंगें, होलो के मस्ती से भरे गानों पर थिरकने के लिए विशेष रूप से डीजे और लाइव ढोल की व्यवस्था की गई।

इसके अतिरिक्त आए हुए लोगों के लिए “ठंडई” की व्यवस्था की गई। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि बीते दो साल ग्रीन फील्ड के निवासियों के लिए बहुत अच्छा नहीं था, लोग अपने घरों में बंद थे, सड़कें सुनी थी, बंद घरों में लोग किसी ना किसी वजह से तनाव में थे। उनके पास फोन की घंटी रुके नहीं रूकती नहीं थी, लोग बहुत ज्यादा मुश्किल में थे, इस दौरान उन्होनें जिला प्रशासन के साथ मिल कर उनकी मुश्किलों का समाधान करने के लिए दिल से जुट गए।

इसके बाद लोगों को बने हुए खाने की मांगें आने लगी तो उन्होनें ताजा खाना मंदिर में तैयार कर कई दिनों तक लोगों को सुबह -शाम पहुंचाने का काम आमजनों के सहयोग किया। उनका कहना हैं कि वह खुद भी और उनके परिवार के 8 सदस्य कोरोना के चपेट में आ गए। और वह लोग ईश्वर की कृपा से और जनता के स्नेह मिलने के कारण बच गए। उनका कहना हैं कि जब भी वह उस भयावह दिन को याद करते हैं, तो उनके आंखों में आज भी आंसू भर आते हैं, पर वह लोगों के सामने मुस्कुराते ही रहते हैं, क्यूंकि लोगों के सामने अपनी समस्या रखेंगे तो उनकी समस्या को कौन सुनेगा। इसलिए वह हमेशा मुस्कुराते रहे, उनका कहना हैं कि कोरोना काल के दौरान उन्होनें अपने कई नजदीक के साथियों को खो दिया जिनकी याद आज भी उन्हें आती हैं और उनका दिल सहम जाता हैं, लेकिन वह क्या करे, जो लोग इस दुनिया में रह गए , उसे तो जीना ही होगा, इसके लिए हर त्यौहार को ख़ुशी पूर्वक मनाना आवश्यक हैं। क्यूंकि मस्तियों से भरे त्यौहार को मनाने से मिले दर्द को भुलाया जा सकता हैं और जो लोग इस वक़्त उनके सामने हैं, उनके लिए उन्हें जीवन जीना अति आवश्यक हैं। इस लिए वह ग्रीन फील्ड परिवार के सदस्यों को कहेंगे कि इस मस्ती के त्यौहार होली को पुरे मस्तियों के साथ मनाएं और सुरक्षित तरीके से मनाए। और आप सभी लोगों के रेन डांस की आयोजन किया जा रहा हैं , ये रेन डांस दिल्ली -एनसीआर का सबसे बड़ा कार्यक्रम, ग्रीन फिल्ड के सभी परिवार के सदस्य आमंत्रित हैं।
  

Related posts

फरीदाबाद: किसानों को प्रति एकड़ मिलेगा 8 हजार का अनुदान: डीसी जितेंद्र यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर लखानी अरमान ग्रुप के चैयरमेन के. सी. लखानी के निवास, परिवार के बीच पहुंचे, बुकलेट भेंट की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस लाइन के एक कवाटर में पति ने पहले हवलदार पत्नी की गला घोंट कर की हत्या,खुद फांसी लगा कर की आत्महत्या।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x