Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने आज 2 क्विंटल 98 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त की फसल बरामद, 1 आरोपी अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़:हरियाणा पुलिस ने अवैध रूप से की जा रही मादक पदार्थों की खेती का पर्दाफाश करते हुए कैथल जिले में एक प्लाट से 2.98 क्विंटल डोडा पोस्त के पौधे जब्त कर इस सिलसिले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां इस संबंध में जानकारी देते  हुए बताया कि पुलिस टीम गश्त दौरान गांव दाबा बस अड्डा पर मौजूद थी। जहां खुफिया सुत्रों से पुलिस को गुप्त जानकारी मिली की दाबा निवासी अमरीक सिंह खाली पड़े प्लाट में डोडा पोस्त की फसल उगाए हुए है। पुलिस द्वारा मुस्तैदी व तत्परता का परिचय देकर तत्पर कार्रवाई करते हुए उक्त प्लाट पर दबिश देकर संदिग्ध को काबू कर लिया गया।
             
पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे एईटीओ कैथल की मौजूदगी में प्लाट में उगाई गई डोडा पोस्त की खेती का मुआयना करके फसल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत थाना गुहला में अभियोग दर्ज किया गया। आरोपी के प्लाट से डोडा पोस्त के पौधे जिनका कुल वजन 2 क्विंटल 98 किलो 300 ग्राम बरामद हुए। गहन पुछताछ उपरांत आरोपी मंगलवार को अदालत में पेश किए गया, जहां से आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Related posts

फरीदाबाद: किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत बोले, जब गांव अनंगपुर में बुलडोजर आए, तो उसके आगे लेटना पड़ेगा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : 30 दिसंबर होने वाली शंखनाद रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगें शिरकत, यह रैली नहीं रैला होगा, उद्योगमंत्री विपुल।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा सरकार ने ईडब्ल्यूएस की आय सीमा बढ़ाई,6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x