Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: केएमपी पर बसेंगे पांच नए शहर – दुष्यंत चौटाला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/फरीदाबाद/पलवल: हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदन में एक सदस्य के सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा केएमपी पर पांच नए शहर बसाने का विजन है जिनमें से एक शहर पलवल में प्रस्तावित है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने के बाद पलवल में भी विकास के नए रास्ते खुलेंगे। सदस्य द्वारा पलवल में आईएमटी का सवाल पूछने पर उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की पदमा योजना के तहत प्रदेश सरकार ने वन-ब्लॉक वन-प्रोडक्ट का प्लान तैयार किया है जिससे प्रदेश में विकास एवं रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इस योजना के तहत भी वहां संभावना तलाशने का आश्वासन दिया। उन्होंने लैंड पूलिंग पॉलिसी को प्रदेश के हित में अहम कदम बताते हुए कहा कि इस पॉलिसी के तहत जमीन लेकर उद्योग आदि स्थापित किए जा सकते हैं।

Related posts

मोदी सरकार के 9 सालों में राष्ट्रभक्ति और अखंडता की भावना प्रबल हुई : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद:भाईचारे व एकता का प्रतीक होता है होली का त्यौहार : नितिन सिंगला

Ajit Sinha

फरीदाबाद : वर्ष -2018 के अंत तक सभी संबद्ध कॉलेज नैक मान्यता के लिए करे आवेदन, नये सत्र के लिए संबद्धता प्रक्रिया आरंभ, वेबसाइट पर उपलब्ध

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x