Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जनता ने विपक्ष को बुरी तरह से धोया, भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर जनता ने मोदी की नीतियों पर लगाई मुहर- जगदीश भाटिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। भाटिया ने कहा कि जनता ने एक बार फिर से मोदी व योगी की जनहित नीतियों पर जीत की मोहर लगा दी है। उत्तर प्रदेश के साथ- साथ गोवा व अन्य प्रदेशों में जिस तरह से जनता ने भाजपा के कामकाज से खुश होकर प्रचंड बहुमत प्रदान किया है, वह अपने आप में एक इतिहास है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की नीतियों को जनता ने प्रसन्नता से स्वीकार किया है और पार्टी के सभी उम्मीदवारों को शानदार तरीके से जिताकर देश और प्रदेश का विकास करने की स्वीकृति प्रदान की है।
 
भाटिया ने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस व सपा का सूपडा साफ हो गया है। इससे साबित होता है कि जनता को इन दलों के वायदों में कोई जान नजर नहीं आई और उन्होंने विकल्प के तौर पर पुनः: भाजपा को ही चुना है। भाजपा नेता  भाटिया ने कहा कि विपक्षी दलों को जनता ने मुंह दिखाने के काबिल भी नहीं समझा है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को जनता ने बुरी तरह से धो दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों ने आम जनता का विकास किया है और उनका विश्वास जीता है तथा  विपक्षी दलों के दुष्प्रचार को पूरी तरह से नकार दिया है। कांग्रेस व सपा ने आम जनता को बरगलाने के लिए महंगाई, बेरोजगारी व कानून व्यवस्था को लेकर तमाम नारे दिए और जनता को लुभाने के लिए बड़ी बड़ी घोषणाएं की। मगर आज की जनता बेहद समझदार है, उन्होंने मुफ्त के नारों को स्वीकार करने की बजाए मोदी व योगी को चुनना बेहतर समझा है। भाटिया ने कहा कि एक बार फिर से जनता ने यूपी व गोवा के बहाने केंद्र में तीसरी बार मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का संदेश दे दिया है। इसलिए एक बार फिर से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। वह इस प्रचंड बहुमत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हैं।

Related posts

फरीदाबाद पुलिस ने आज सेक्टर -55, 56 , 58 व बड़खल गांव में की ड्रोन से निगरानी,कई पकडे, देखें वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में गेट नंबर-5 के निकट रिहायशी प्लाट पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बना कैसे, सख्त कार्रवाई होगी -डीटीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: असम से लाई गई 5 लड़कियों को गलत धंधे में धकेलने के लिए बनाया गया था बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त, भेजा जेल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x