Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: निगमायुक्त यशपाल यादव ने आज नगर निगम के भवनों की दीवारों पर पेंटिंग कार्यक्रम का किया शुभारम्भ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज निगम आयुक्त यशपाल यादव द्वारा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित नगर निगम के भवनों की दीवारों पर पेंटिंग कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर जो भी छात्र-छात्राएं पेंटिंग करते हैं उनके हुनर को सम्मान देते हुए पेंटिंग करने का अवसर प्रदान करने के लिए शामिल किया गया। जिसमें यह छात्र-छात्राऐं पर्यावरण संरक्षण संबंधित पेंटिंग करेंगे।

इस पेंटिंग के माध्यम से नगर निगम को आम जनता से जुड़ने में सहयोग मिलेगा और निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति किए गए प्रयासों को पेंटिंग के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा । इस पेंटिंग कार्यक्रम को निगमायुक्त के निर्देशानुसार इंद्रजीत कुलारिया, अतिरिक्त निगमायुक्त के नेतृत्व में किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए निगमायुक्त यशपाल यादव द्वारा उच्चतम न्यायालय और वायु गुणवता प्रबन्धन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रतिदिन प्रदूषण रोकथाम हेतु कारगर प्रयत्न जैसे- टैंकरों द्वारा सड़कों व रोड किनारों पर पानी का छिड़काव, शहर में कूड़े के ढेरों को बढ़ने से रोकना एवं टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत तथा निमार्ण गतिविधियो पर अंकुश लगाए जाने का प्रयत्न किया जा रहा है। इस संबंध में निगमायुक्त ने अपने अधिकारियों को और कारगर कदम उठाने के लिए भी निर्देश दिया।

Related posts

फरीदाबाद : राजस्थान व अन्य प्रदेशों से आने वाले ओवरलोड डम्परों के खिलाफ क्रेशर जोन के मालिकों ने किया अर्धनगन प्रदर्शन ,प्रधान

Ajit Sinha

विधवा महिला का अपहरण, नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश, मोमबत्ती, सिगरेट से जलाकर कर, रेप करने के दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

लिंग्याज विद्यापीठ के स्कूल ऑफ ह्यूमेनिटीस एंड सोशल साइंसेस द्वारा आयोजित सेमिनार पर 120 से अधिक पंजीकरण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x