Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

गुरुग्राम ब्रेकिंग: हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने किया भौंडसी जेल परिसर का निरीक्षण।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने आज जिला गुरुग्राम के भोंडसी जेल परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। जिला कारागार में उन्होंने महिला कैदियों को जेल में दी जा रही मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान चेयरपर्सन को बताया गया कि जेल में वर्तमान में 69 महिला कैदी रह रही हैं। उन्होंने महिला कैदियों को खाने-पीने के लिए दिया जाने वाला भोजन व अन्य तथ्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान महिला कैदियों से बातचीत करते हुए बताया कि उनका यहां आने का केवल एक ही उद्देश्य है कि वे महिला कैदियों की समस्याओं से रूबरू हो सके व उनका निवारण कर सकें।

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी महिला कैदी को यहां रहने में किसी प्रकार की कोई परेशानी हो, तो वे बेझिझक उन्हें बता सकती हैं। इसके अलावा, यदि किसी महिला कैदी को अपना कानूनी मार्गदर्शन के लिए वकील की जरूरत हो, तो उन्हें नियमानुसार वकील अवश्य दिया जाएगा।निरीक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि वर्तमान में 6 बच्चे जेल कारागार में रह रहे हैं जिनमें से 2 स्कूल जाने योग्य है। श्रीमती भाटिया ने इन बच्चों के उचित खान-पान व मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी वहां कार्यरत स्टाफ से बातचीत की। उन्होंने जेल प्रबंधन को बच्चों की शिक्षा संबंधी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एनजीओ से सहयोग लेने के लिए कहा।

इसके अलावा, जेल प्रबंधन को कहा गया कि जो महिलाएं अपने बच्चों से लंबे समय से संपर्क में नही हैं , उनका अपने बच्चों से बातचीत करवाने की भी व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी कानूनी प्रावधानों का ध्यान रखा जाना अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान महिला कैदियों ने चेयरपर्सन को अपने हाथों से बनाए हुए जूट के थैले व अन्य उत्पाद दिखाएं, जिससे वे खासी प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि महिलाओं को चाहिए कि वे इस प्रकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें। इस दौरान जेल परिसर में महिलाओं की स्वास्थ्य देखभाल को लेकर स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया था। इस शिविर में महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। चेयरपर्सन रेणु भाटिया के भोंडसी जेल परिसर पहुंचने पर उपस्थित जेल के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

Related posts

उम्र 23 वर्ष, संगीन मुकदमें 17 ,अपराध शाखा, पालम विहार, गुरुग्राम के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली, पकड़ा गया कुख्यात अपराधी।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज बीपीटीपी एलाईट प्रीमियम के प्रबंधकों को दी कार्रवाई की चेतावनी

Ajit Sinha

डीएचबीवीएन-सीजीआरएफ आफिस अब पूर्णतय गुरुग्राम शिफ्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x