Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

काला जठेड़ी गैंग के दो शार्प शूटर परविंदर उर्फ़ और टोनी को मुठभेड़ के बाद अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की एएटीएस/आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की टीम ने अली पुर में हुई मुठभेड़ के बाद काला जठेड़ी गैंग के दो शार्प शूटर को अरेस्ट किया हैं। पकड़े गए दोनों शार्प शूटरों पर हत्या, डकैती जैसे कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने दो पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस, 8 खाली खोल व एक बाइक बरामद किए हैं। अरेस्ट किए गए शार्प शूटरों के नाम परविंदर उर्फ़ काला और टोनी हैं। आरोपित परविंदर उर्फ़ काला दिल्ली, हरियाणा और बेंगलुरु में हत्या व डकैती मामले में बांछित हैं। और आरोपित टोनी पहले ही हत्या और डकैती के मामले में शामिल हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक एएटीएस/आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट, दिल्ली की टीम ने अलीपुर इलाके में एक सूचना के आधार तैनात थे जैसे ही बाइक पर सवार होकर अपराधी परविंदर व टोनी आते हुए दिखाई दिए,फिर अचानक उनकी नजर पुलिस टीम के ऊपर पड़ी,और वह लोग अपनी बाइक मुड़ा ली और भागने लगे,पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो, अपराधी परविंदर और टोनी ने पुलिस पार्टी पर 8 राउंड गोलियां चला दी, जवाबी फायरिंग में पुलिस ने 14 राउंड गोलियां चलाई। इसके बाद दोनों अपराधी परविंदर व टोनी को दबोच लिया।

Related posts

72 घंटे के ऑपरेशन चक्र के तहत 154 एफआईआर दर्ज, 193 लोग पकड़े गए, भारी मात्रा हथियार और शराब बरामद -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

सीपी अमूल्य पटनायक ने  कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए मल्टी यूटिलिटी कम्युनिकेशन व्हीकल को भी हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ट्यूबवेल कनेक्शन के मामूली विवाद के चलते चचेरे भाई ने तेजधार हथियार से की भाई की हत्या।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x