Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: भाजपा के मंडल अध्यक्ष भोपाल कश्यप हुए आप पार्टी में शामिल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एनआईटी विधानसभा के भाजपा मंडल अध्यक्ष भोपाल कश्यप ने भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी जॉइन की। वहीं कबड्डी प्लेयर साहिल चौधरी ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र से आप पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर फरीदाबाद के सैंकड़ों कार्यकर्ता हरियाणा के सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता से दिल्ली स्थित उनके निवास पर मिलने पहुंचे। भोपाल कश्यप एवं साहिल चौधरी ने भाजपा छोड़ अरविंद केजरीवाल की नीतियों एवं उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा। उन्होंने कहा कि वह केजरीवाल द्वारा दिल्ली में कराए जा रहे कार्यों से बेहद प्रभावित हैं और चाहते हैं कि हरियाणा में भी दिल्ली की तर्ज पर विकास कार्य हो। इस मौके पर फरीदाबाद आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्टी के सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है। जिस प्रकार से पूरे हरियाणा में युवा, महिलाएं एवं सभी वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, उससे पार्टी को लगातार मजबूती मिल रही है।

आने वाले पंचायत एवं निकाय चुनावों में पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि चुनकर आएंगे।  गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो चुकी है, आज जनता त्राहिमाम कर रही है। महंगाई ने मध्यम एवं गरीब वर्ग की कमर तोडकऱ रख दी है। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश की भाजपा सरकार की नीति और सोच कितनी कुंठित है। इस अवसर पर आप पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब हरियाणा में भी अपना परचम लहराएगी। डॉक्टर सुशील गुप्ता के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी लगातार मजबूत होती जा रही है और हरियाणा में आने वाली सरकार आम आदमी पार्टी की होगी। भड़ाना ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी में प्रत्येक वार्ड से प्रत्याशियों का तांता लगा हुआ है और लोग अपना-अपना दावा आम आदमी पार्टी के टिकट पर ठोक रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी में लोग अपने निष्ठा एवं समर्पण दिखा रहे हैं। पूरे जिले में तेजी से लोगों को पार्टी से जोडऩे का अभियान चलाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभा रही है और भाजपा सरकार की किसान, मजदूर एवं जनविरोधी नीतियों का डटकर विरोध कर रही है। आम आदमी पार्टी ने जिले में हो रहे भ्रष्टाचार एवं अव्यवस्थाओं को लेकर आवाज उठाई है और आगे भी प्रदेश सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैये के खिलाफ बोलेगी और सड़कों पर उतरेगी। 

Related posts

हरियाणा: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के क्रियान्वयन को एक यज्ञ समझकर आहुति डालें-शिक्षा मंत्री

Ajit Sinha

लाइव वीडियो सुने: पीएम मोदी, गृह मंत्री के आपत्तिजनक बयानों पर कार्रवाई करे चुनाव आयोग- कांग्रेस

Ajit Sinha

हरियाणा: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में आज तुरंत प्रभाव से 6 एसडीओ के तबादले किए गए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x