Athrav – Online News Portal
नोएडा

ईवीएम में सेंध लगने की चिंता से परेशान प्रत्याशी खुद करना चाहते है पहरेदारी, रिटर्निंग अधिकारी से मांगी अनुमति।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीट पर गत 10 फरवरी को हुए मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को नोएडा के फेस दो स्थित फूल मंडी में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है और किसी को भी स्ट्रांग रूम तक जाने की अनुमति नहीं है। लेकिन उसके बाद भी प्रत्याशियों को ईवीएम की चिंता सता रही है। लेकिन प्रत्याशियों को ईवीएम में सेंध लगने की चिंता सता रही है इसके लिए वे स्वयं पहरेदारी करना चाहते हैं, और इसके लिए मुख्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारी से इसकी अनुमति मांगी है
तीनों विधानसभा में कई दलों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने रिटर्निंग अफसर से ईवीएम की पहरेदारी करने की अनुमति मांगी है। जेवर विधानसभा सीट के रिटर्निंग अफसर रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि भाजपा के धीरेंद्र सिंह, रालोद के अवतार सिंह भड़ाना, बसपा के नरेंद्र भाटी, आप के संजय चेची और कांग्रेस के मनोज चौधरी ने ईवीएम पर नजर रखने की अनुमति के लिए आवेदन किया है। नोएडा विधानसभा के रिटर्निंग अफसर आलोक गुप्ता ने बताया कि अभी तक भाजपा के पंकज सिंह, सपा के सुनील चौधरी और बसपा के कृपाराम शर्मा ने आवेदन किया है। वहीं दादरी विधानसभा के रिटर्निंग अफसर अंकित कुमार ने बताया कि अभी केवल बसपा प्रत्याशी मनवीर भाटी ने आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि इन प्रत्याशियों को स्ट्रांग रूम के परिसर में जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल परिसर के बाहर से स्ट्रांग रूम पर नजर रख सकते हैं।

Related posts

पत्नी से संपर्क में होने शक में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बन कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो और दो ईको में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत 5 घायल।

Ajit Sinha

चरमरा रही स्वास्थ्य व्यवस्था बीच टास्क फोर्स बना नोएडावासी कर रहे उखड़ती साँसो को थामने की एक नई पहल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x