Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़: जिला नूंह पुलिस को मिली दृश्यम केंद्र की सौगात, सीएम मनोहर लाल ने नूंह में किया उद्घाटन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज सोमवार को नूंह स्थित लघु सचिवालय में नवनिर्मित दृश्यम कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। इस कंट्रोल रूम से जिले में आपराधिक गतिविधियों पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दृश्यम कंट्रोल रूम की मदद से पुलिस प्रशासन को काफी सहूलियत होगी। अब तीसरी आंख की जद में जिले की हर घटना रिकार्ड होगी।
जिले में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिले के मुख्य चौक चौराहों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में करीब 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों की खास बात है कि 7 किलोमीटर तक दिन-रात ये कैमरे हर हरकत को कैद कर सकते हैं व 100 मीटर तक किसी भी चीज को ज़ूम कर उसका सही आंकलन किया जा सकता है। एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि अभी तक 35 लाख की रुपए की लागत इस हाईटैक दृश्यम केंद्र पर आई है। इस केंद्र में आठ एलईडी लगाई गई हैं। एक स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया है। कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मचारी के साथ-साथ वे स्वयं भी अपने मोबाइल पर नजर रख सकते हैं। इस अवसर पर बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह, एसीएस राजीव अरोड़ा, डीजीपी पीके अग्रवाल, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, रेवाड़ी रेंज आईजी एम रविकिरण उपस्थित थे।

Related posts

तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर डीजीपी शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तोड़फोड़ के दौरान सड़क जाम करने वाले 7 नामजद सहित 100 लोगों के खिलाफ सूरजकुंड थाने में केस दर्ज।

Ajit Sinha

दबंग महिला ने आज टोल मांगने पर महिला स्टाफ को पीटा, और उसे उसकी कुर्सी से नीचे गिरा दिया -लाइव फुटेज देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x