Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग:विधायक राजेश नागर ने आज शाहाबाद गांव में चलाया महा सफाई अभियान।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर की अगुवाई में आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शाहाबाद गांव में महा सफाई अभियान चलाया गया। इस सफाई अभियान में एसडीएम परमजीत चहल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने खुद झाड़ू उठाकर सफाई कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने जगह-जगह पड़ी गंदगी को हाथों से उठा कर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सफाई अभियान के लिए आमजन का सहयोग बहुत जरूरी है। हम सबको मिलकर सफाई अभियान का हिस्सा बनना होगा, तभी हम पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल करने में कामयाब हो पाएंगे।
विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि शासन और प्रशासन सफाई अभियान को लेकर गंभीर हैं लेकिन इसके लिए हम सबको भी सहयोग करना होगा। यदि हमारा क्षेत्र साफ होगा तो हमें बहुत सारी बीमारियां अपने आप ही नहीं होंगी। उन्होंने मौके पर मौजूद सफाई कर्मियों से भी समय पर कूड़ेदान से कूड़ा उठाने की बात कही। इस अवसर पर गांववासियों ने विधायक को अपना एक मांग पत्र भी सौंपा जिसमें ताजूपुर से ढह कोला तक रास्ता अधूरा बनने की शिकायत की वहीं शाहाबाद से ढहकोला तक रास्ता बनने पर बधाई भी दी। इसके अलावा गांव में बारात घर, वाल्मीकि चौपाल, श्मशान घाट, पीर बाबा का रास्ता, नई पानी की पाइप लाइन डलवाने पर भी विधायक का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि जल्द ही शाहाबाद गांव से भैंसरावली रोड का काम जल्द शुरू होगा, वहीं छह एकड़ जमीन पर मिनी स्टेडियम बनेगा और दो एकड़ में स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनने की बात भी कही। नागर ने कहा कि गांव में जल्द ही सोलर लाइटों से गलियां रोशन होंगी। इस अवसर पर एसडीएम परमजीत चहल, शाहाबाद के सरपंच अजब सिंह नागर, भुआपुर के सरपंच उम्मेद सिंह, डॉ कर्मवीर नागर, सतवीर नागर, नायब तहसीलदार अजय, पंचायती राज एसडीओ हरेंद्र, वीरेंद्र बडगुर्जर, एडवोकेट राजकुमार नागर सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति भी हाथों में झाड़ू लेकर महा सफाई अभियान में शामिल होते नजर आए।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता बढ़चढ़ कर करे मतदान- पंकज अग्रवाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के बिल्डरों ने कानूनी नियमों को खुलेआम उल्लंघन कर ,बना रहे है अवैध रूप से चौथी मंजिल पर फ्लैट,ठगने की साजिश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:जनता की सुरक्षा सर्वोपरि, लापरवाही बर्दाश्त नहीं – मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x