Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीएवी शताब्दी कॉलेज ने रचा इतिहास, जनरल ट्रॉफी पर जमाया कब्जा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एनएच 3 स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज के छात्रों ने खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर पहली बार जनरल ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में सफलता अर्जित की है। विभिन्न 10 खेलों में छात्रों ने अपनी प्रतिभा से कॉलेज का नाम रौशन किया है। कॉलेज कैंपस में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रिंसिपल डॉ. सतीश आहूजा ने छात्रों की इस शानदार सफलता पर बधाई दी। स्पोर्टस डिपार्टमेंट के अधिकारियों व सदस्यों की पीठ थपथपाई।
हाल ही में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक कैंपस में 2016-17 सत्र के लिए विशेष पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें प्रिंसिपल डॉ. सतीश आहूजा को प्रदेश के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने ट्रॉफी व नगद राशि  देकर इस उपलब्धि पर सम्मानित किया। प्रिंसिपल डॉ. आहूजा ने बताया कि छात्र व छात्राओं ने वालीबॉल, योग, क्रिकेट, तावक्यांडो, बैडमिंटन, आर्चरी आदि खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। एक साथ छात्रों ने आधा दर्जन से अधिक ट्रॉफियां जीती है। यूनिवर्सिटी स्तर पर छात्र व छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि इस सफलता के लिए छात्र व छात्राओं के साथ इन्हें इस लायक बनाने वाले कोच ने भी  काफी मेहनत की है। वे भी इस सफलता के हकदार हैं। स्पोर्टस डिपार्टमेंट की कंवीनर डॉ. सुनीति आहूजा ने विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र व छात्रों को बधाई दी है। कॉलेज के छात्र व छात्राएं ने वालीबॉल, योग, क्रिकेट, तावक्यांडो, वुशू मैन व वूमेन बैडमिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त किए। बैडमिंटन मैन और आर्चरी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. मनोज गोयल, योगाचार्य उमेश कुमार, सरोज कुमार आदि उपस्थित थे।

 

Related posts

फरीदाबाद: डीपीसी मुख्यालय डा. अर्पित जैन ने आज तुरंत प्रभाव से 52 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने शुरू की मैच्योरिटी-बेस्ड ग्रेडेड एक्रेडिटेशन की तैयारी

Ajit Sinha

बिजली की दरों में नहीं हुई है वृद्धि, बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 76 लाख के पार-मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x