Athrav – Online News Portal
नोएडा

एक वो है जो जय श्री राम का नाम लेने वालों को जेल भेज देती, तो दूसरे वो है जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थी: स्मृति ईरानी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
प्रथम चरण के लिए होने वाले मतदान में चुनाव प्रचार अब अंतिम दौर में है। ऐसे में स्टार प्रचारक लगातार जनता के बीच आ रहे हैं और अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में आज भी स्टार प्रचारकों के आने का दौर जारी रहेगा। सोमवार क़ो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची और जेवर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी धीरेन्द्र सिंह के समर्थन एक सभा को संबोधित किया । उसके बाद डोर टू डोर कैंपेन की। इस दौरान घर घर जाकर पर्चे बांटे और जेवर से भाजपा प्रत्याशी लिए वोट की अपील की।
कासना में स्थित राव कौशल पब्लिक स्कूल मे प्रभावी मतदाताओं से संवाद करते हुए उन्होंने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। ममता बनर्जी के उत्तर प्रदेश के चुनाव में अखिलेश के साथ आने को लेकर ममता और अखिलेश पर निशाना साधा। एक वो है जो जय श्री राम का नाम लेने वालों को जेल भेज देती तो दूसरे वो है जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थी। अब दोनो साथ है। उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा सीएम योगी पर की गई टिप्पड़ी पर बोला कि अभद्र टिप्पणी करना उनका स्वभाव है जिसने उत्तर प्रदेश में गुंडाराज विकसित किया, उनसे सभ्यता संस्कार कि मुझे उम्मीद नही है। उन्होंने अपने समर्थन के लिए  बंगाल से ममता को बुलाया ये उनकी हताशा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जेवर विधानसभा के कासना में डोर टू डोर कैंपेनिंग की। इस दौरान वह लोगों के घर-घर तक गई और वहां पर उन्होंने पर्चे बांटे और भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह के लिए मतदान करने की अपील की। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उनके साथ भीड़ दिखी । महिलाओं में भी एक अलग उत्साह देखने को मिला।

Related posts

लग्जरी गाड़ियां चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, तीन लग्जरी गाड़ियों के साथ चार गिरफ्तार

Ajit Sinha

पुलिस ने तत्परता से दो अनमोल जिंदगियां बचा कर, उन्हें नया जीवनदान दिया है।

Ajit Sinha

बंद पड़ी कंपनी के गोदाम में गैस लीक होने से लगी आग, सोफा बना रहे तीन मजदूरों की जलने हुई मौत.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x