Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 ने 17 साल से फरार चल रहे हत्या के 5000 के इनामी आरोपी को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने एक 17 साल से फरार चल रहे हत्या के 5000 इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपित का नामविकास उर्फ विक्की निवासी  दिल्ली के तुगलकाबाद है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित विकास उर्फ विक्की ने अपने साथी संदीप, जितेंद्र उर्फ जीते, जितेंद्र उर्फ जतिन, सतीश और संजय के साथ मिलकर मृतक प्रीतपाल और उसके भाई विक्रम जीत सिंह पर रास्ते में जाते हुए हमला कर दिया था। जिसमें प्रितपाल पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी.शिकायतकर्ता विक्रमजीत सिंह के साथ लात घुसे मारे थे। विक्रमजीत की शिकायत पर थाना सेंट्रल में वर्ष -1999 मैं हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल में बंद करा दिया था। मृतक प्रितपाल और अन्य छह आरोपित साथ काम करते थे जो किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हुई थी। बाद मे प्रितपाल और अन्य 6 आरोपितों का राजीनामा हो गया था। लेकिन दो-तीन दिन बाद 6 आरोपितों ने मिलकर प्रितपाल की हत्या कर दी थी। आरोपित विकी अदालत से जमानत पर चल रहा था। जो आरोपित लगातार 17 साल से अदालत में अनुपस्थित चल रहा है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने अदालत के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर तुगलकाबाद, दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपित को आज अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

लड़की के प्रेमी व उसके दो दोस्तों ने रेड लाइन ओयो होटल में खदेड़ कर सचिन की चाकू मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी,1 आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने इंडस टेक मशीन टूल्स एंड ऑटोमेशन एक्सपो का किया उद्घाटन।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के इस हाई-टैक प्रोजैक्ट के तहत करीब 94 करोड रूपए की 630 नई इनोवा गाडियां खरीदी जा रही है-विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x