Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर के जन्मदिन पर हजारों ने दी बधाई, समर्थकों ने काटी केक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर के जन्मदिन पर उनके भतौला आवास पर समर्थकों ने बड़ी संख्या में केक काटे और उनको बधाइयां दीं। इस अवसर पर श्री नागर ने कहा कि वह अपने क्षेत्र की भलाई के लिए दिन रात का अंतर नहीं देखते हैं। उनकी एक ही कोशिश है कि तिगांव क्षेत्र में रहने वाले अमन चैन से रहें।

यहां भतौला पहुंचे लोगों ने विधायक राजेश नागर को फूलमालाओं, बुके से लाद दिया। उन्होंने यहां दर्जनों केक काटे और विधायक को शुभकामनाएं दीं। यहां ढोल की थापों पर भी लोग जमकर नाचे। नागर ने कहा कि जन्मदिवस किसी भी व्यक्ति के लिये बहुत विशेष होता है और मेरे लिए भी है लेकिन मुझे एक बात समझ आती है कि जीवन किसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए है। हमें अपने जीवन में लक्ष्य जरूर बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि मैं अपने क्षेत्र की तस्वीर बदलना चाहता हूं। मुझे अपनी विधानसभा के गांव-गांव घूमना, जनता से प्रत्यक्ष रूबरू होना, उनकी समस्याओं को खुद देखना पसंद है। इसके लिए मैं अपने मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं अन्य मंत्रियों से चर्चा करता रहता हूं। मेरा तिगांव ही मेरी राजनीतिक जीवन की कार्यशाला है और इसका विकास ही लक्ष्य है। इस अवसर पर लोगों ने श्री नागर के लिए हैप्पी बर्थडे सांग भी गाए और जमकर जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

Related posts

फरीदाबाद: स्कूली बच्चों को गुरुवार को सेक्टर-12 हेलीपैड ग्राउंड में बांटे जाएंगे टेबलेट : डीसी विक्रम

Ajit Sinha

फरीदाबाद : प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के आरोपी चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट का बेटा बनकर फिल्म अभिनेता संजय दत्त से मुलाकात की, गिरफ्तार ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निर्माणाधीन बिल्डिंगों और घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश -7 पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x