Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: क्राइम ब्रांच -65 ने आज 8 सट्टेबाजों को अरेस्ट कर, उससे 508 90 हजार से अधिक की राशि बरामद की हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों से जुआ और सट्टा खाई के मामलों में कार्रवाई करते हुए 8 सट्टेबाजों को अरेस्ट किया हैं। इसमें 4 आरोपितों को आदर्श नगर और सेक्टर-58 थाना क्षेत्र से 4 आरोपितों को अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए सट्टेबाजों के नाम सोनू, दर्शन, सतबीर निवासी ऊंचा गांव, गुरु प्रसाद निवासी सुभाष कॉलोनी, बल्लभगढ़, .सुमित, भारत कॉलोनी खेड़ी पुल व जोगिंदर निवासी मलेरना रोड, विवेक निवासी कुंदन कॉलोनी और अतुल निवासी आदर्श नगर बल्लभगढ़ है।
पुलिस प्रवक्ता ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 सट्टेबाजों को सेक्टर-58 और आदर्श नगर थाना क्षेत्र से अरेस्ट किया है। क्राइम ब्रांच टीम ने सोनू, दर्शन, अतुल और गुरु प्रसाद से 30290/- रुपए और सुमित, जोगिंदर, विवेक और सुमित से 20600/-रुपए नकद बरामद किए है। सट्टेबाजों के खिलाफ जुआ और सट्टा खाई की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पूछताछ में सामने आया कि आरोपित नशे करने के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए सट्टा खाई का काम करते हैं। पूछताछ पूरी होने पर पुलिस के द्वारा आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारकर को नोटों से भरे बैग छीनने की कोशिश के सनसनीखेज मामले दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

6 ऐसी महिलाओं को अरेस्ट किया जो गर्भवती महिला से बच्चों का सौदा करके नवजात बच्चों को खरीदने और बेचने का धंधा करते थे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : 4 करोड़ 61 लाख रूपये की लागत से बनने वाले दो पुलों के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी, कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x