Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने एक हत्या के मामले में 18 वर्ष से फरार चल रहे आरोपित को अरेस्ट किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबादः- क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने एक हत्या के मामले में पिछले 18 वर्ष से फरार चल रहे आरोपित बाबूलाल को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट आरोपित बाबूलाल फरीदाबाद के फरीद पुर गांव में रहता है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपित ने दिसम्बर- 1999 में आपसी रंजिश के कारण अन्य आरोपित  के साथ मिलकर एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। आरोपित  के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज होने उपरांत आरोपित  ने हाईकोर्ट से जमानत ले ली थी। जमानत मिलने के बाद से आरोपित  फरार चल रहा था। न्यायालय में मामले की सुनवाई के दौरान कभी उपस्थित नहीं हुआ। न्यायालय ने आरोपित  की जमानत रद्द कर दी। आरोपित  के विरूद्ध उद्घोषित अपराधी का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपित  की तलाश शुरू की गई। पुलिस को गुप्त सूत्रों से पता चला कि आरोपित को  फरीदपुर से अरेस्ट  किया गया है। पुलिस ने तुरंत आरोपित  की घेराबंदी करते हुए उसे अरेस्ट कर लिया। अरेस्ट  आरोपित  बाबूलाल को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहाँ से उसे न्यायालय के आदेश पर स्थानीय नीमका जेल भेज दिया गया।

Related posts

फरीदाबाद :अंतर्राष्टीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला का उद्घाटन एक फरवरी को सीएम मनोहरलाल व महाराष्ट के सीएम देवेंद्र फडणवीस करेंगे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रोडवेज बसों की सबसे बड़ी खरीद, 31 मार्च तक रोडवेज के बेड़े में होगी 5 हजार सरकारी बसें : मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राउन इंटीरियर मॉल में आज फिल्म पद्मावती दिखाया जाएगा, सभी मॉल में एक साथ कल दिखाई जाएगी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x