Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 6 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 6 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। बिलास पुर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विरेंद्र सिंह ढुल को नगर निगम, यमुनानगर का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।

नगर निगम, यमुनानगर के संयुक्त आयुक्त जसपाल सिंह को बिलासपुर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। जिला परिषद, भिवानी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और तोशाम के खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी गौरव गुप्ता को जिला परिषद, रोहतक का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, महम लगाया गया है। जिला परिषद, कैथल की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कैथल की खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी आंचल भास्कर को जिला परिषद, हिसार की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, हिसार-1 लगाया गया है।nजिला परिषद, हिसार की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा हिसार-1  की खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी रेणूका को जिला परिषद, जींद का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी,जुलाना लगाया गया है। जिला परिषद, नूहं की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा तावडू की खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंकिता वर्मा को जिला परिषद, सोनीपत की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, गन्नौर लगाया गया है।

Related posts

कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले जानते हैं उनके समय में कानून-व्यवस्था का दिवालिया पिटा हुआ था- मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

विजिलेंस एवं एसीबी की टीम ने आज खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर राजेश सहित दो आरोपित को 7100/- रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा विधानसभा का सत्र 20 फरवरी से शुरू

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x