Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

ब्रेकिंग:हरियाणा स्टेट विजिलेंस ने नायब तहसीलदार अमित कुमार को रजिस्ट्री के एवज में रिश्वत लेने के मामले में अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यरो की टीम ने आज जिला महेंद्रगढ़ के सतनाली के नायब तहसीलदार अमित कुमार को रिश्वत के लेने के एक मामले  में अरेस्ट किया हैं। गत 4 जनवरी 2022 को शिकायतकर्ता बलबीर सिहं निवासी सतनाली, जिला महेन्द्रगढ द्वारा नायब तहसीलदार अमित कुमार तहसील सतनाली, जिला महेंद्रगढ़ व सोमबीर सिहं रजिस्ट्री क्लर्क के खिलाफ शिकायतकर्ता की पत्नी पुष्पा देवी व अन्य के नाम से जमीन की 2 वसिका पंजीकृत करने की एवज में 14,000/- रूपए  ( 7,000/-रु प्रति वसिका) रिश्वत मांगने बारे मुकदमा  संख्या-1, गत 4 जनवरी -2022, भारतीय दंड संहिता की  धारा 7 पीसी एक्ट थाना राज्य चौकसी ब्यूरो, गुरुग्राम दर्ज  कराया गया था।             

आज 18 जनवरी .2022 को मुकदमा में कार्रवाई करते हुए निरीक्षक नवल किशोर राज्य चौकसी ब्यूरो नारनौल द्वारा नायब तहसीलदार अमित कुमार तहसील सतनाली जिला महेंद्र गढ़ को शिकायतकर्ता बलबीर की पत्नी पुष्पा देवी व अन्य के नाम से जमीन की 2 वसिका पंजीकृत करने की एवज में 14,000/- रूपए ( 7,000/-रु प्रति वसिका) रिश्वत लेने पर डियुटी मैजिस्ट्रेट बुधराम, कार्यकारी अभियन्ता दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम महेन्द्रगढ की मौजूदगी में अरेस्ट किया गया है। आरोपित अमित कुमार नायब तहसीलदार व सोमबीर रजिस्ट्री क्लर्क द्वारा दिनांक 28 दिसंबर -2021 को शिकायतकर्ता से 5 रजिस्ट्रियां करने की एवज  से 35,000/-रु की रिश्वत भी ली गई है।

Related posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर हरियाणा की जेलों में रक्तदान शिविरों का आयोजन,विभिन्न जेलों से 525 यूनिट रक्त किया गया एकत्रित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने अपने कार्यालय में अपराध समीक्षा मीटिंग ली.

Ajit Sinha

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उप -राष्टपति वेंकैया नायडू से भेंट की,प्रदेश के युवाओं को एचटेट परीक्षा देने 50 किलोमीटर से अधिक नहीं जाना पड़ेगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x