Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे गए प्रत्येक पार्क के सौंदर्यीकरण करने के दिए निर्देश।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: निगम आयुक्त यशपाल यादव ने हाल ही में मीटिंग के दौरान निगम के इंजीनियरिंग तथा बागवानी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान निगम क्षेत्र में भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे गये प्रत्येक पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए चर्चा की  तथा बागवानी विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया कि ऐसे सभी पार्को को चिन्हित किया जाये और शुक्रवार 14 जनवरी को इस वारे अभियान चलाया जायेगा।

इस उद्देश्य के लिए नगर निगम क्षेत्र में स्थित ऐसे 30 पार्को को चिन्हित किया गया जिसके सौंदर्यीकरण के लिए 30 टीमों का गठन किया गया जो इन 30 टीमों द्वारा एक साथ सभी  30 पार्क में कल 14 जनवरी को पार्कों के सफाई का कार्य, मरम्मत का कार्य तथा पूर्ण सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा।निगमायुक्त ने बताया कि प्रत्येक पार्क की टीम संबंधित कार्य को तत्काल प्रभारी के अधीन काम करेगी, और प्रत्येक पार्क में एक स्वतंत्र अधिकारी भी  होगा जो प्रत्येक पार्क में हो रहे कार्य का दौरा और निरीक्षण करेगा। पार्को के उक्त अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित वार्ड समितियों के अधिकारियों/सदस्यों/आरडब्ल्यूए/आरडब्ल्यूए/मास्टर प्रशिक्षकों के प्रतिनिधियों को भी जोड़ा गया है। आयुक्त, नगर निगम, फरीदाबाद ने कहा कि हमें भारतीय सैनिकों को उनके द्वारा किए गए बलिदानों के लिए याद रखना चाहिए।

Related posts

फरीदाबाद : जिले के कांग्रेसियों ने गरीब बच्चों के साथ एक स्कूल में मनाया इंदिरा गांधी का जन्म दिवस, खाद्य सामग्री वितरित किए

Ajit Sinha

फरीदाबाद: परिवार पहचान पत्र में अधिकारी गंभीरता से करे कार्य : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: केजरीवाल के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अदालत में केस किया दायर-विपुल गोयल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x