Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने 40 वार्डों के इंजीनियर्स ब्रांच के साथ की बैठक, दिए सख्त कार्रवाई आदेश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नगर निगम के आयुक्त यशपाल यादव ने अतिक्रमणों को हटाना, सड़कों का सौंदर्यी करण, पीने के पानी-सीवरेज की व्यवस्था को दुरूस्त करने, पार्कों की सफाई तथा पार्को और सड़कों पर लाईटों की व्यवस्था, पार्कों में घास की कटाई, पेड़ों की छटाई आदि को लेकर इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों के साथ मीटिंग ली। मीटिंग में  अतिरिक्त आयुक्त, मुख्य अभियंता, मुख्य अभियंता (बागवानी) अधीक्षण अभियंता-1 तथा कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता उपस्थित थे।

मीटिंग में निगमायुक्त ने इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों को निर्देश दिए  कि जो नाले/नालियों की सफाई का कार्य या अतिक्रमणों को हटाने का कार्य हो रहा है वैसे ही सभी वार्डों में जारी रहेगा और नाले/नालियों की सफाई तथा अतिक्रमण मुक्त का काम  30 अप्रैल, 2022 तक पूरा करना होगा अन्यथा संबंधित अधिकारी इसका जिम्मेदार होगा और इन सभी कार्यों की कागजी कार्यवाही हो ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण- 2022 के लिए  इसको प्रस्तुत किया जा सके। मुख्य अभियन्ता को यह भी आदेश दिए  कि सीवर मैनहोल की कोई मैनुअल सफाई नहीं करवानी चाहिए और वह केवल मशीनीकृत सफाई ही होनी चाहिए ताकि  उच्चतम न्यायालय के आदेशों की पालना हो सके। इस बारे में जनता की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर-14420 जो केन्द्रीय सरकार ने जारी किया है को नगर निगम द्वारा अपनाया जायेगा। बैठक में मुख्य अभियन्ता बागबानी को आदेश दिए  कि ग्रीन बेल्ट के रख-रखाव के लिये डिजाइन प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया ताकि ऐसे डिजाइन के मुताबित निगम में पड़ने वाली सभी हरी पट्टियों को विकसित किया जा सके ताकि एकरूपता हो व वे सुन्दर लगे। बैठक में निगमायुक्त ने गुड़गाव रोड पर हनुमान मंदिर से नाहर सिंह स्डेडियम होते हुए बी.के.चौक तक, बी.के. चौक से नीलम चौक, बी.के. चौक से चिमनी बाई चौक एवं बी. के. चौक से निगम कांफ्रेंस  हाल तक की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त, पौधारोपण आदि करने के बाद सुन्दर बनाने के आदेश दिए । मीटिंग में निगमायुक्त ने प्रत्येक वार्ड में वेंडिंग जोन बनाने के बारे में भी विस्तृत चर्चा की और कहा कि शीघ्र ही कार्य योजना प्रत्येक वार्ड इंजीनियर के पास आगामी कार्यवाही के लिए  भेजी जायेगी। मीटिंग में प्रत्येक वार्ड के इंजीनियरों को आदेश दिए कि आम जनता को दिन-प्रतिदिन देने वाली सुविधाएं सुनिश्चित करना उनका दायित्व है और इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए अन्यथा दोषी अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। निगमायुक्त ने मीटिंग में 12 जनवरी, 2022 को सभी 40 वार्डों में चिन्हित किए गए  एक-2 गैर कानूनी निर्माणों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए  भी संबंधित इंजीनियर्स को आदेश दिए । मीटिंग में स्मारक पार्कों के रख-रखाव/स्वच्छता के बारे में  भी विचार-विमर्श हुआ। निगमायुक्त ने विभिन्न वार्डों में स्थित ऐसे सभी पार्कों को च्न्हिित करने का निर्देश दिये और कहा कि इन सभी पार्को में 14 जनवरी, 2022 को सफाई/पार्क की मरम्मत, घास/पेड़ों की छटाई तथा उचित रोशनी आदि का कार्य एक साथ ही किया जायेगा। निगमायुक्त ने बैठक में सभी इंजीनियर्स को पानी और सीवर के बिल 31 मार्च, 2022 तक न केवल जारी करने के बल्कि इन सब की पूर्ण राशि को वसूल करने के भी आदेश दिए ।

Related posts

फरीदाबाद: न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित मानव रचना में नववर्ष 2023 समारोह में शामिल हुए

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुजेसर में अवैध निर्माण बनाने व खेड़ीपुल के निकट अवैध कॉलोनी काटने व अवैध बोरवेल मिलने पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: खोरी गांव में नगर निगम प्रशासन ने आज भारी पुलिस के साए में दो पोकलेन और 10 जेसीबी मशीनों से तोड़े सैकड़ों मकान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x