Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

आर्थिक तंगी से परेशान कोरियर कंपनी के मालिक ने अपने दफ्तर में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना फेज- 3 स्थित सेक्टर- 63 में  एक कोरियर कंपनी के मालिक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपने दफ्तर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस ने मौके से आत्महत्या मे प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है. पुलिस से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला है और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।   

गोडस्पी़ड एक्सप्रेस का यह मालिक 30 वर्षीय राज सिंह ने पहले अपने कर्मचारी को खाना लाने के लिए बाहर भेजा फिर शराब पी और उसके बाद तमंचे से स्वयं को गोली मार ली. आत्महत्या का पता तब चला जब कर्मचारी खाना लेकर आया और देखा कि राज कुर्सी पर लहूलुहान पड़े हैं उसने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि राज सिंह के हाथ में तमंचा था और सिर पर गोली लगी थी। सेन्ट्रल नोएडा एडीसीपी इलामारन ने बताया कि मूल रूप से जिला बदायूं निवासी 30 वर्षीय राज सिंह सुपरटेक इकोविलेज-1 बिसरख में परिवार के साथ रहते थे। एडीसीपी ने बताया कि राज सिंह के दो बच्चे हैं। बच्चे काफी छोटे हैं। घटना के बाद राज सिंह की पत्नी व अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। एडीसीपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि आत्महत्या करने से पहले राज सिंह ने शराब पी थी। घटनास्थल पर शराब की बोतल और गिलास मिला है। राज सिंह ने कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मारी है। गोली मारने के तुरंत बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके से बरामद पिस्टल भी लाइसेंसी नहीं है। जांच के लिए उसे कब्जे में लिया गया है। कंपनी में कार्यरत कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है।एडीसीपी इलामारन ने बताया कि दोस्तों और रिश्तेदारों ने पूछताछ में बताया कि करीब दो साल पहले राज सिंह ने सेक्टर-63 ए 36 में कोरियर की गॉडस्पीडः एक्सप्रेस कंपनी खोली थी। पिछले काफी समय से कंपनी घाटे में चल रही थी। पिछले काफी समय उसकी आर्थिक हालात ठीक नहीं थी। जांच में कुछ लोगों से कर्ज लिए जाने की बात भी सामने आई है।

Related posts

फरीदाबाद:साइबर फ्रॉड – प्रीपेड टेलीग्राम टास्क के संबंध में फरीदाबाद पुलिस की एडवाइजरी।

Ajit Sinha

गर्लफ्रेंड ने किया इग्नोर तो बदला लेने के लिए शख्स ने चलाई गोली, अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद पीएस एंटी करप्शन ब्यूरो में दर्ज मुकदमे में फरार एएसआई महावीर सिंह जिला अदालत में किया आत्मसमर्पण -रिमांड पर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x