Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: दोस्तों ने अमन को नशे का ज्यादा डोज लेने के बाद उसे धक्का देकर नीचे गिरा, गिरते वक़्त पत्थर से टकरा कर मौत हो गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुजेसर थाना इलाके में गत 1 जनवरी को एक खंडहर मकान में लड़के अमन की मौत नशे के इंजेक्शन की ज्यादा डोज लेने की वजह से, दोस्तों ने उसे झगड़े के दौरान धक्का दे दिया जिस से वह गिर गया व गिरने से उसका सिर एक पत्थर से टकरा गया और वह बेहोश गया, इससे घबरा कर दोस्तों ने उसे घसीट कर खंडहर वाले मकान में छोड़ कर मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने चार आरोपित दोस्तों को अरेस्ट किया हैं, इन आरोपितों में एक नाबालिक हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम रोहित , सुमित , मनोज व एक नाबालिक हैं, की उम्र 17 साल हैं।

पूछताछ में सामने आया कि सभी चारों आरोपित मृतक अमन के दोस्त थे। बीते 31 दिसंबर को चारों आरोपित अमन के साथ इंजेक्शन लगाकर नशा कर रहे थे। नशा करते समय अमन ने नशे की ज्यादा डोज ले ली थी जिस कारण उनकी आपस में लड़ाई हो गई और आरोपितों ने अमन को पीछे से धक्का दे दिया जिसकी वजह से अमन नीचे गिर गया और गिरते समय उसका सिर नीचे पड़े हुए पत्थरों पर जा टकराया जिसकी वजह से अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। अमन की गंभीर हालत को देखते हुए आरोपित घबरा गए और उसे घसीटकर पास ही के एक खंडहर में छोड़ दिया और उसके पैसे और मोबाइल अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से मोबाइल तथा अमन की जैकेट बरामद कर ली है। इस मामले में तीन आरोपितों को अदालत तथा चौथे आरोपित नाबालिग को जुवेनाइल बोर्ड के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपितों को जेल तथा नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Related posts

सुपरवाइजर ऋषिपाल की हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रॉपर्टी को हथियाने के लिए शार्प शूटर को 50 हजार रुपये देकर कराई थी-दो अरेस्ट

Ajit Sinha

पीएम मोदी की मन की बात में छाया रहा ग्रीन फिल्ड कालोनी,वीरेंद्र भड़ाना को राशन बाटंते हुए का झलक दिखाया, देखें वीडियो में  

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के 67 वें जन्म दिन के उपलक्ष्य में 2000 कंबल बांटे जाएंगे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x