Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

पहलवान सागर हत्यकांड में पहलवान सुशील कुमार के 9 माह से फरार साथी व 50000 के इनामी पहलवान प्रवीण डबास अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज चर्चित पहलवान सागर हत्याकांड में पिछले 9 माह से फरार चल रहे पहलवान सुशील कुमार के करीबी पहलवान प्रवीण डबास , उम्र 24 साल निवासी सुल्तानपुर डबास , दिल्ली को अरेस्ट किया हैं। इस आरोपित पर दिल्ली पुलिस ने 50000 रूपए के इनाम की घोषणा की हुई थी। इस आरोपित को पुलिस ने 3 -4 जनवरी -2022 की रात को गांव प्रेम, पियाओं रोड , सुल्तानपुर , दिल्ली से अरेस्ट किया हैं। 

पुलिस के मुताबिक ये आरोपित थाना मॉडल टाउन में दिनांक 5 मई -2021 को दर्ज हत्या , हत्या की कोशिश, अपहरण, लूटपाट , दंगा एंव शस्त्र अधिनियम के एक मामले में वांछित था। ये आरोपित प्रवीण डबास पिछले 9 महीने से फरार चल रहा था। इसके गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने 50000 रूपए इनाम घोषित  किया हुआ था। आरोपित प्रवीण डबास को गांव प्रेम , पियाओं, सुल्तानपुर डबास , दिल्ली पुलिस ने जाल बिछा कर एक सूचना के आधार पर अरेस्ट किया हैं। आरोपित प्रवीण डबास ने खुलासा किया है कि उसने सुशील कुमार और उसके 18-20 साथियों के साथ लाठियों, हॉकी स्टिक और डंडों से लैस होकर प्रतिद्वंद्वी समूह के सदस्यों को 04- 05/5/2021की दरमियानी रात में छत्रसाल स्टेडियम मेंबेरहमी से पीटा था.हमले के दौरान सागर धनखड़, सोनू महल, अमित और अन्य को गंभीर चोटें आईं। उसने कहा कि पहलवान सुशील कुमार और उनके सहयोगियों ने प्रतिद्वंद्वी समूह के सदस्यों के साथ अपने व्यक्तिगत स्कोर को निपटाने, उन्हें सबक सिखाने और क्षेत्र में अपना प्रभुत्व दिखाने के लिए पूर्व-षड्यंत्र रचा था। बाद में, सागर धनखड़ ने अगले दिन अस्पताल में दम तोड़ दिया।
    

Related posts

फरीदाबाद: 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी कुलदीप कुमार ने संभाला डीसीपी एनआईटी का पदभार

Ajit Sinha

समजवादी पार्टी एमएलसी के फ्लैट में एक शख्स की हत्या, बर्थडे पार्टी में चली थी गोली

Ajit Sinha

एलएलबी की छात्रा से जबरन दुष्कर्म के आरोप मे पीएफ का असिस्टेंट कमिश्नर अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x