Athrav – Online News Portal
नोएडा

नो मास्क, नो सामान का आदेश जारी, 50% के साथ सिनेमा, मॉल, रेस्तरां खुलेंगे जिम और स्विमिंग पूल बंद रहेंगे-डीएम 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गौतमबुद्ध नगर में बढ़ते कोविड के केस को लेकर जिला प्रशासन ने नए दिशा निर्देश जारी किए है। नोएडा के सेक्टर- 27 कैम्प आफिस में डीएम सुहास एलवाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जानकारी देते हुए बताया कि  अब बाजारों में नो मास्क नो सामान को लागू किया गया है. वही 50 प्रतिशत के साथ सिनेमा, रेस्तरां, मोल खुलेंगे जबकि जिम, स्विमिंग पुल, और 10वी कक्षा तक स्कूल पूरी तरह 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। फिलहाल जिले में 1100 से ज्यादा एक्टिव केस हो गए है लेकिन शुक्र है कि ज्यादातर लोगों को होस्पिटाइलेश की जरूरत न के बराबर हो रही है।

डीएम सुहास एलवाई ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि ये कोविड संक्रमित ज्यादा है मारक क्षमता के मुकाबले। इसलिए उन्हें अस्पताल की जरूरत नही पड़ रही है जनपद में अबतक 1100 से ज्यादा कोविड के सक्रिय है जिनमे से किसी को आईसीयू की जरूरत या ऑक्सीजन की जरूरत नही पड़ी है कुछ मरीज अस्पताल में भर्ती इस कारण से है कि वो कोविड के साथ साथ अन्य बीमारियों से ग्रसित है। अन्यथा कोविड से संक्रमित किसी भी व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत न के बराबर है। इसकी रोकथाम ने लिए अब हम जनपद में एक जागरूक अभियान चलाएंगे की बाजारों में नो मास्क नो सामान। डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि जनपद में वैक्सीन की पहली डोज की प्रक्रिया 100% के साथ पूरी कर ली गई है और दूसरी डोज 89 प्रतिशत पूरी करली है बची 11 प्रतिशत को बहुत जल्द पूरी करके हम 20 जनवरी से बूस्टर डोज वही 15 से 18 साल तक बच्चों को लग रही पहली डोज भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। डीएम ने बताया कि जनपद में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। शादी समारोह 100 लोग शामिल हो सकते है। कोई किसी प्रकार की परमिशन की जरूरत नही लेकिन चैक करने गई टीम खामी पाती है तो शख़्त कार्यवाही की जाएगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर कोई रोके नही है। अगर कोई बाहर से आता है और अपने संस्था में काम करता है तो तकलीफ है तो उसे  हेल्प डेस्क से पूरी सायहता की जाएगी। कोविड के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम में बीते साल की बजाय अब इस लहर में बहुत कम कॉल आ रहे हैं। जिले में ओमिक्रोन के बारे डीएम ने कहा कि जनपद में पहले एक केस में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई थी अब वो ठीक है रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वर्तमान में कोई केस ओमिक्रोन का नही है। इससे आगे जानकारी देते हुए बताया कि कोई व्यक्ति संक्रमित मिलता है तो उसके संपर्क में आये कम से कम 18 लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। हमारे यहां अब तक 11,700 लोगों की विदेश यात्रा की हिस्ट्री है जिनमे से 2500 वो लोग थे जो हाई रिस्क वाले देश से लौटे थे जिनमें से सिर्फ 16 लोग पॉजिटिव मिले थे। वीकली केस प्रतिशत की बात करें तो ये पिछले हफ्ते के मुकाबले 3 से 4 प्रतिशत पॉजिटिविटी में वृद्धि हुई है।

Related posts

पहले मुठभेड़ के दौरान फरार शातिर बदमाश, दोबारा हुई मुठभेड़ में घायल

Ajit Sinha

आग की चिंगारी से शोला बनी कार जल हुई खाक, कार चालक ने जलती हुई कार से कूद कर बचाई अपनी जान

Ajit Sinha

पत्नी निक्की को जला कर मारने व पुलिस हिरासत से भागने पर पति विपिन के पैर में पुलिस ने सिरसा चौराहे के पास मारी गोली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x