Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

धोखे से तेज रफ़्तार गाड़ी के आगे सवारी को धकेल कर हत्या करके, सामान लेकर भागने वाला ड्राईवर अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर पुलिस ने एक टैक्सी ड्राइवर को अरेस्ट किया है, जिसने सवारी को यमुना एक्सप्रेस वे पर गाड़ी में खराबी आने की बात कहकर उतारा और फिर तेज रफ्तार आ रहे वाहनों के बीच धक्का दे दिया. फिर घायल सवारी सामान लूट कर मौके से फरार हो गया.  दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया,  जहां उस की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश की तो पता चला कि, यह दुर्घटना नहीं लूट के लिए की गई हत्या की साजिश थी. पुलिस ने दो महीने बाद आरोपित को अरेस्ट कर उसकी निशानदेही लूटा हुआ सामान बरामद कर लिया है और उसे अरेस्ट  कर जेल भेज दिया है। 
 
पुलिस के गिरफ्त में खड़ा राकेश कुमार टैक्सी ड्राइवर के भेष शातिर लुटेरा है.पुलिस ने उसे योजना बद्ध तरीके अपनी सवारी बहाने से उतार कर तेज रफ्तार गाड़ी के सामने धकेलने और उसका सामान लूट कर भागने के आरोपित को अरेस्ट  किया है. एडीजीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि बीते 7 नवंबर को इंदिरापुरम गाजियाबाद में रहने वाले उत्कर्ष सिंह ने राकेश की टैक्सी को मथुरा से गाजियाबाद के लिए बुक किया था. जब राकेश कुमार गाजियाबाद के लिए उत्कर्ष लेकर आ रहा था उसी दौरान उसने योजनाबद्ध तरीके जेवर टोल प्लाजा पार करने के बाद एक सुनसान जगह पर गाड़ी खराब होने का बहाना बनाकर उत्कर्ष को नीचे उतार दिया यमुना एक्सप्रेस वे पर गुजर रहे तेज रफ्तार वाहनों के बीच उस को धक्का दे दिया और टैक्सी और उत्कर्ष सिंह का सामान लेकर वहां से भाग गया। एडीजीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि बीते 8 नवंबर को थाना दनकौर में एक राहगीर ने सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में यमुना एक्सप्रेस वे पड़ा है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल उत्कर्ष को जेवर के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, तो तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता चला कि यह दुर्घटना का मामला नहीं है बल्कि लूट के लिए की गई हत्या का मामला है।इसके बाद पुलिस ने आरोपित  की गिरफ्तारी के लिए अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया और आज एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित  राकेश को गलगोटिया यूनिवर्सिटी के चौराहे के पास से अरेस्ट  कर उसकी निशानदेही लूटा हुआ सामान बरामद कर लिया है और उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। 

Related posts

यूपी की जनता के सामने समाजवादी पार्टी ही एक विकल्प,अब प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी, 352 सीटें मिलेंगी-अबू आजमी

Ajit Sinha

बिहार, सिवान के गुठनी थाना क्षेत्र में हत्या करके दिल्ली में छिपा, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बाढ़ नियंत्रण कार्यों को 15 जून तक किया जाए पूरा – श्रुति चौधरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x