Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : वकालत की पढाई कर रही 20 वर्षीय छात्रा नकली सीबीआई अधिकारी , गिरफ्तार।

  विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेंद्रगढ़ : पुलिस ने सीबीआई की फर्जी अधिकारी बनकर आयी एक बीस वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है। युवती एक समाचार पत्र के कार्यालय में समाचार प्रकाशित करवाने पहुँची थी। वह अपने आप को सीबीआई की पुलिस सीनियर अधिकारी रैंक वन बताकर समाचार प्रकाशित करवाना चाहती थी। युवती ने बताया कि वह हरियाणा की सीबीआई अधिकारी है। हमें भ्र्ष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जगह जगह छापा मार कार्यवाही करनी है। युवती से बातचीत करने पर जब कार्यालय में बैठे कर्मचारियों को उस पर संदेह हुआ तो उन्होने पुलिस को सूचित कर दिया।

 पुलिस के सामने भी युवती कभी परीक्षा उत्तीर्ण करने की तो कभी प्रशिक्षण पर जाने की बात कहने लगी। जाँच अधिकारी सिटी इंचार्ज नरेंद्र ने युवती से काफी पूछताछ की।युवती से रोल नम्बर , सेंटर आदि पूछने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। आला अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद भी पुलिस को पुष्टि नही हो पाई। पुष्टि नही होने पर पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं सहित  मामला दर्ज कर  लिया। पुलिस ने आरोपी युवती के परिजनों को सूचना देकर महेन्द्रगढ़ थाने में बुला लिया और  उसके परिजनों से भी युवती के सीबीआई अधिकारी होने के सबूत मांगे। जिसका वे भी कोई सन्तुष्ट जवाब नही दे सके । युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी लड़की जयपुर में एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। युवती द्वारा खुद के सीबीआई अधिकारी होने के सबूत में जो पहचान पत्र दिखा रही थी वो भी जाँच करने पर फर्जी निकला। युवती के पास जो पहचान पत्र रहा उसमे उसका नाम मधु चित्रा सिंह दर्शाया गया था। पहचान पत्र में युवती की फ़ोटो भी लगी हुई थी। पहचान पत्र में युवती को सीबीआई का सीनियर पुलिस अधिकारी वन रैंक दिखाया गया है और परिचय पत्र नवम्बर 2023 तक की वैधता दर्शाई गई है।

Related posts

फरीदाबाद:दिल्ली में आयोजित जूम अवार्ड कार्यक्रम में डॉक्टर चेतन और गायक शंकर साहनी ने गायिका सोनम चौधरी को किया सम्मानित

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : परमात्मा का नाम जपने, पढ़ने व सुनने से मनुष्य का कल्याण होता हो जाता है, स्वामी विज्ञानानन्द सरस्वती

Ajit Sinha

श्री थावरचंद गहलोत ने आईएनसीएलईएन उपकरणों के उपयोग के लिए पेशेवर लोगों को मास्टर प्रशिक्षक बनाने के लिए दूसरी कार्यशाला का उद्घाटन किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x