Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: अग्निशमन हायड्रॉलिक प्लाट्फ़ोर्म व अन्य समस्याओं के लिए एफ़एमडीए के सीईओ सुधीर राजपाल से की मुलाकात

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:रविवार को उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात के बाद युवा जेजेपी के जिलाध्यक्ष नलिन हुड्डा की अगुवाई में ग्रेफ़ा कन्फ़ेडरेशन के प्रधान निर्मल कुलश्रेष्ठ, नवनीत गुम्बेर,शेरी सक्सेना व सेवानिवृत्त विंग कमांडर सतिंदर दुग्गल ने आज एफ़एमडीए के सीईओ  सुधीर राजपाल से उनके गुरुग्राम स्थित कार्यालय में मुलाकात की व हाई राइज बिल्डिंग के लिए अग्निशमन हायड्रॉलिक प्लाट्फ़ोर्म की मांग दोहराई। 

सुधीर राजपाल ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि अग्निशमन हायड्रॉलिक प्लाट्फ़ोर्म के लिए 18 करोड़ का बजट मंज़ूर कर निर्धारित विभाग को टेंडर के लिए भेज दिया गया है व इस प्रक्रिया को पूरा होने में पाँच से छः माह का समय लगेगा। इसके अलावा प्रतिनिधि मंडल ने ग्रेटर फरीदाबाद में सेक्टर- 75 से सेक्टर- 80 तक की सड़कों की बदहाल हालात के बारे मे भी सुधीर राजपाल को अवगत कराया गया व राजपाल ने जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम प्रारम्भ कराने का आश्वासन दिया।  स्ट्रीट लाइट्स, पीने के पानी व सीवेरेज समस्या के बारे में भी उन्होंने जल्द ही व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। सुधीर राजपाल ने ग्रेटर फरीदाबाद के प्रतिनिधियों को फ़रीदाबाद स्थित कार्यालय मे उनसे समय -समय पर मिलने व समस्याओं पर वार्तालाप के लिए  भी आमंत्रित किया। 

Related posts

रोजगार दो, न्याय दो-जय जवान’ अभियान के माध्यम से प्रत्येक युवा तक पहुंचेगी हरियाणा युवा कांग्रेस : नितिन सिंगला

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने चोरी छिपे ट्यूबवेलों के लिए लगाए गए बिजली के खंबे, ट्रांसफार्मर और तार पकड़े हैं -वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अध्यापिका हैदराबाद हाउस में हुई सम्मानित ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x