Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: गांव लहंडोला में यमुना रेत से भरे एक डंपर ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुचला, मौत, लोगों ने लगाया जाम, खोला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गांव लहंडोला में यमुना रेत से भरे एक डंपर ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला प्रेमवती को कुचल दिया। जिससे बुजुर्ग महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ग्रामीण सुरजीत अधाना टक्कर लगने से घायल हो गया और उसकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम लगभग तीन घंटे तक लगा रहा। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश नागर और एसीपी सुरेंद्र श्योराण के काफी समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

हरियाणा की सीमा में खनन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, लेकिन उत्तर प्रदेश की सीमा में खनन का काम धड़ल्ले से चल रहा है। गांव मडिया गौतमबुद्ध नगर, नोएडा की तरफ से आज प्रात 6 बजे एक डंपर यमुना रेत भर कर आ रहा था। गांव लहंडौला में 60 वर्षीय महिला प्रेमवती गोबर डालने के लिए जा रही थी। डंपर ने तेज गति होने के कारण महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर की चपेट में साइकिल से खेतों पर जा रहे ग्रामीण सुरजीत अधाना भी आए,

इसमें उसकी साइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सुरजीत को अंदरूनी चोट लगी हैं। चालक डंपर को लेकर भाग गया। गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि यमुना से अवैध खनन का काम पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत से हो रहा है। ग्रामीण मांग कर रहे थे कि तेज गति से चलने वाले डंपरों पर रोक लगाने के लिए सड़क पर ब्रेकर लगाए जाएं। रात को डंपर चलने बंद किए जाएं। जाम को खुलवाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे विधायक राजेश नागर और एसीपी श्योराण ने कहा कि वे सड़क पर ब्रेकर लगवा देंगे। चालक के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ग्रामीणों ने उनकी बात पर विश्वास करके जाम को खोल दिया।

Related posts

फरीदाबाद :श्रीमद भागवत कथा तो ज्ञान का अनमोल भंडार हैं, श्रीमद भागवत कथा सुनने वालों के सभी पाप नष्ट हो जाते है, दीपेंद्र हुड्डा ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ क्राइम ब्रांच ने 55 लाख रूपए के ओप्पो मोबाइल कंपनी की 390 मोबाइल फोन के साथ एक चोर को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर सतेंद्र गुप्ता ने आज ग्रीन फील्ड के एसओएस बालग्राम में अनाथ बच्चों के संग मनाई दीपावली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x