Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पाखल गांव में धारदार हथियार से की गई राकेश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बुधवार को फरीदाबाद के पाखल गांव में की गई एक लड़के की हत्या के सनसनी खेज के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपित सोनू उर्फ भूरा को अरेस्ट किया है। कल दोपहर करीब 2:30 बजे राकेश नामक शख्स पर उसके चाचा तथा उनके बेटों ने धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आज इस वारदात में शामिल एक नामजद आरोपित  सोनू को अरेस्ट कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता  ने जानकारी देते हुए बताया कि वारदात के पीछे की वजह आपसी रंजिश थी जिसमें पाखल गांव के रहने वाले कृष्ण तथा उसके भाई अर्जुन के बीच पानी का बोर लगाने की बात पर झगड़ा चल रहा था जिसमें आरोपित  अर्जुन व उसके बेटों ललित व नितेश तथा दो अन्य आरोपितों सोनू तथा भविंद्र ने राकेश की हत्या कर दी थी। पुलिस ने पुलिस थाना धौज में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की गई जिसमें पुलिस ने गुप्त सूत्रों  की सहायता से आरोपित  को मोहताबाद गोपाल फार्म हाउस से अरेस्ट किया। इस मामले में पुलिस आरोपित  से पूछताछ कर  आज अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। आरोपितों  की तलाश जारी है जल्द अरेस्ट  किया जाएगा

Related posts

पलवल: नवनियुक्त एसपी राजेश दुग्गल,IPS ने ली सलामी, संभाला पलवल जिले का कार्यभार

Ajit Sinha

विधायक राजेश नागर ने ददसिया गांव के लोगों की समस्या सुनी, मौके पर ही अधिकारियों को दिए समस्याओं को दूर करने के निर्देश

Ajit Sinha

राजस्व विभाग जमीन की रजिस्ट्री, जमाबंदी सहित अन्य ऑनलाइन प्लेट फार्म प्रणाली का कार्य पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत : डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x