Athrav – Online News Portal
नोएडा

चलती कार आग के गोले में तब्दील हुई,कार सवार पिता ने दो बेटों और डॉगी को बचाया, सड़क पर लगा लंबा जाम

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर 16- A फिल्म सिटी के पास में एक कार देखते ही देखते जलकर खाक हो गई गनीमत इस बात की रही कि इस हादसे में कार में बैठे परिवार के मुखिया समेत उनके दो बच्चे और एक डॉगी को सकुशल बचा लिया गया हादसे के बाद लंबा जाम लग गया जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन ने सड़क पर ट्रैफिक कंट्रोल किया।

दिल्ली से नागेंद्र नाम के एक शख्स अपनी 6 साल पुरानी होंडा अमेज कार में पत्नी, दो बच्चे, पिता और एक डॉगी के साथ नोएडा के सेक्टर- 135 जा रहे थे. इसी दौरान जैसे ही वह सेक्टर- 16-A स्थित फिल्म सिटी के पास पहुंचे. तो अचानक कार में धुआं उठा और देखते ही देखते कार में आग लग गई.समय रहते कार में सवार सभी लोग बाहर निकल गए और कार मेन रोड पर होने के चलते आग देखकर लोगों ने अपनी कार रोकनी शुरु कर दी. जिसके चलते दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जाने वाली रोड पर लंबा जाम लग गया था. आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई और मौके पर फायर बिग्रेड पहुंचकर आग को बुझाया दिया गया.कार में आग लगने के संबंध में पुलिस का कहना है का जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया है. जांच में कार में आग शॉर्ट सर्किट के लगने से प्रतीत होता है

Related posts

दो मोबाइल स्नैचर और लूट का मोबाइल के खरीदार दो दुकानदार गिरफ्तार, लुटे हुए 29 मोबाइल बरामद

Ajit Sinha

तीन घंटे में हुई दो मुठभेड़, तीन बदमाश पैर में गोली लगने से हुए घायल, तीन फरार, लूटे हुए मोबाइल और चेन बरामद।

Ajit Sinha

अपराधियों की शरणस्थली कहे जाने वाले खोडा कॉलोनी नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस का संयुक्त प्रहार, 22 पकड़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x