Athrav – Online News Portal
नोएडा

कंटेनर डिपो के वेयरहाउस से चोरी किए गए सैमसंग कंपनी की 2304 मोबाइल डिस्प्ले बेचने के आरोप में अरेस्ट, 39 लाख रुपए बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
कोतवाली सूरजपुर पुलिस ने फर्जी पहचानपत्र और दस्तावेज के सहारे बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी हासिल कर चोरी कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 39 लाख रुपये बरामद किए हैं। जो 2304 मोबाइल डिस्प्ले को बेच कर अर्जित किए गए थे। इस गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। कंपनी में नौकरी दिलाने वाला विकास नाम का आरोपी और डिस्प्ले खरीदने वाले आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।

तस्वीरों में पुलिस के गिरफ्त में खड़ा सुधीर कुमार को थाना सूरजपुर क्षेत्र के कंटेनर डिपो के वेयरहाउस से चोरी किए गए सैमसंग कंपनी की 2304 मोबाइल डिस्प्ले बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बीते 24 अप्रैल 2021 को सूरजपुर क्षेत्र स्थित कंटेनर डिपो के वेयरहाउस से सैमसंग कंपनी की 2304 मोबाइल फोन डिस्प्ले चोरी हो गई  थीं, घटना के बाद मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी,एडीसीपी ने बताया कि जांच में कंपनी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड सतेंद्र सीसीटीवी में कैद हुआ था। इसके चलते कंपनी के अधिकारी  सतेंद्र और एक अन्य सुरक्षाकर्मी को नामजद कराया था। जांच में पता चला कि घटना के दौरान दूसरा सुरक्षाकर्मी सो रहा था। सतेंद्र ने कंपनी में तैनात माली रविंद्र की मदद से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने पहले से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है,और उनसे लगभग 90 हज़ार हज़ार रुपये बरामद हुआ था, वही आज पुलिस ने 130 मीटर रोड के पास से चौथे आरोपी सुधीर कुमार निवासी मोतिहारी, बिहार को गिरफ्तार कर लिया है। रविंद्र ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया था कि मुख्यारोपी विकास ने फर्जी दस्तावेज बनवा कर नौकरी दिलाई थी। आरोपियों से फर्जी आधार कार्ड आदि भी बरामद हुए थे। वहीं, सुधीर नाम के आरोपी ने मोबाइल डिस्प्ले का सौदा किया था। पुलिस ने अब बिहार के मोतीहारी निवासी सुधीर कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी सोसाइटी में रह रहा था।

Related posts

फर्जी आधार कार्ड की मदद से सिम कार्ड ऐक्टिवेट करके ऊंचे दामों में बेचने वाले दो आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

डिप्रेशन के चलते सोसायटी की टावर के 18 मंजिल से शख्स ने की कूदकर आत्महत्या

Ajit Sinha

चोरी और लूटपाट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल,पकड़े गए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x