Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज कमल गुप्ता और देवेंद्र बबली को दिलवाई मंत्री पद की शपथ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के परामर्श पर आज दो विधायकों नामतः कमल गुप्ता और देवेंद्र बबली को हरियाणा मंत्रिपरिषद में मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। हरियाणा राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कमल गुप्ता ने संस्कृत में और देवेंद्र बबली ने हिन्दी में बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली।
शपथ समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के अलावा कैबिनेट और राज्यमंत्री मौजूद रहे। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वी. एस. कुंडू ने विधिवत रूप से शपथ ग्रहण समारोह का आरम्भ एवं समापन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता एवं उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, वरिष्ठ नेतागण, हरियाणा सरकार के अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के अतिरिक्त नए मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले मंत्रियों के पारिवारिक सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पंजाब की सीमा से लगते दाता सिंह-खनौरी बॉर्डर का किया निरीक्षण

Ajit Sinha

हरियाणा में विधानसभा आम चुनाव में 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Ajit Sinha

हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने पांच वार्डों के लिए उपचुनाव कराने की घोषणा कर दी है.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x