Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पलवल:रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने के सनसनीखेज मामले में आरोपित पति अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल:रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने के सनसनीखेज मामले में आरोपित पति को चांदहट पुलिस ने अरेस्ट किया हैं, अरेस्ट किए गए आरोपित पति को आज अदालत के सम्मुख पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई रस्सी को बरामद कर लिया हैं .पुलिस का दावा हैं कि इस वारदात के मात्र 12 घंटे के बाद ही अरेस्ट किया हैं।
एसएचओ रामचंद्र जाखड़ ने जानकारी देते हुए कहा कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रहीम पुर गांव में अपनी पत्नी की हत्या करने वाला आरोपित पलवल-अलीगढ़ मार्ग स्थित रहीम पुर गांव के मोड़ पर मौजूद है, जोकि अपने पैतृक गांव भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही एसआई रामजीवन के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेज दी गई और आरोपित को पकड़ कर लिया गया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम शेर सिंह निवासी मनाखेड़ी गांव जिला हरिद्वार (उत्तराखंड़) बताया। आरोपित नशे की हालात में अपनी पत्नी सुनीता की उस समय रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी थी जब उसके बच्चे स्कूल गए हुए थे। जिस संबंध में मृतका सुनीता के भाई सोनू की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपित के कब्जे से हत्या में प्रयोग की गई रस्सी को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपित को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने आरोपित को जेल भेज दिया।

Related posts

फरीदाबाद जिला परिषद् पर भाजपा का रहेगा दबदबा : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करें: कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद थाने में डियूरेवल कंपनी में अवैध दुकानों को बनाने वाले 7 बिल्डरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x