Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:बाईपास रोड स्थित निर्माणधीन नाले में गिरंने से दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाईपास रोड पर सड़क निर्माण के लिए खोदी गई एक गड्ढे में बाइक सहित दोनों लोगों की गिर जाने के कारण मौत हो गई। ये घटना कब घटित हुआ इसका सही समय अभी पुलिस को भी नहीं मालूम। क्यूंकि पुलिस अभी इस घटना की जांच में जुटी हैं। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए जिले के नागरिक अस्पताल में भेज दिया हैं। ये दोनों मृतक कानपूर , उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। आगे की कार्रवाई मृतक के पर्रिजनों को कानपूर से आने के बाद ही होगी।

पुलिस अधिकारी की माने तो सराय थाने की पुलिस को आज सुबह लगभग साढ़े 8 बजे सूचना मिली कि बाईपास पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य, नाले के लिए खोदी गई एक गड्ढे में दिल्ली की तरफ आ रही एक बाइक पर सवार दो लोग, बाइक सहित उस गड्ढे में गिर गए और दोनों ही बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। जांच की दौरान पुलिस को पता चला कि ये दोनों कानपूर,उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, यहां कहां रहते हैं ये अभी नहीं मालूम, पुलिस ने इस हादसे की सूचना कानपूर में उनके परिजनों को दे दी हैं अब इसका तो तभी पता चल पाएगा जब इन के परिजन कानपूर, उत्तरप्रदेश से फरीदाबाद आएंगें। पुलिस का कहना हैं कि मरने वाले का नाम ज्योति प्रकाश , उम्र 42 साल व अलोक ,उम्र 27 साल हैं, ये दोनों बदरपुर बॉर्डर की तरफ आ रहे थे, जा कहा रहे थे ये अभी तक नहीं मालूम हैं , उनकी जांच की कार्रवाई अभी जारी हैं।

Related posts

डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज गांव जाजरू में 5 अवैध कालोनियों में की जबरदस्त तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: साथ प्रैक्टिस करने वाला निकला राष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक्स खिलाडी 16 वर्षीय प्रियांशु का हत्यारा-अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 50 करोड़ रुपए के गबन करने के बड़े मामले में 4 और आरोपित पकडे गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x